निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक, कई पर्यवेक्षक रहे नदारद - प्रदेश अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

नाराज प्रदेश अध्यक्ष ने तुरंत प्रभाव से सभी निकाय पर्यवेक्षकों को दायित्वमुक्त कर दिया

By : Ark Sahuliyar
निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक, कई पर्यवेक्षक रहे नदारद - प्रदेश अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
आगामी निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय बैठक आज आयोजित की गई. बैठक में 49 नगर निकायों के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों को बुलाया गया था, लेकिन अधिकांश पर्यवेक्षक बैठक में नहीं पहुंचे. इस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कड़ा असंतोष जताया.

पर्यवेक्षकों की अनुपस्थिति से प्रदेश अध्यक्ष नाराज 
पर्यवेक्षकों की अनुपस्थिति से नाराज प्रदेश अध्यक्ष ने तुरंत प्रभाव से सभी निकाय पर्यवेक्षकों को दायित्वमुक्त कर दिया. अब निकाय चुनाव से जुड़ा सारा कार्य जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों की निगरानी में होगा. गौरतलब है कि कांग्रेस ने पहले निकाय चुनावों के लिए पर्यवेक्षक के रूप में वरिष्ठ नेताओं, जिनमें मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक शामिल थे, को जिम्मेदारी सौंपी थी.

3 नवंबर को होगा चुनाव की रणनीति पर पुनः मंथन 
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. पार्टी सूत्रों के अनुसार, आगामी 3 नवंबर को जिला अध्यक्षों के साथ होने वाली बैठक में निकाय चुनाव की रणनीति पर पुनः मंथन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- रांची और चाईबासा में बच्चों को HIV संक्रमित रक्त चढ़ाने का मामला, हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार

 

संबंधित सामग्री

चैनपुर में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

चैनपुर में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

अभियान के दौरान पुलिस बल ने बड़े वाहनों के कागजातों की जांच के साथ-साथ उनकी डिक्की की भी गहन तलाशी ली

नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के चराई-2 अंतर्गत खड़ार में नशे में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौके पर मौत, दो

नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के चराई-2 अंतर्गत खड़ार में नशे में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौके पर मौत, दो

नौडीहा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी: दिलीप कुमार पासवान और राजन कुमार को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी: दिलीप कुमार पासवान और राजन कुमार को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले के आरोपी एजेंट दिलीप कुमार पासवान और राजन कुमार को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी.

CM हेमंत के निर्देश पर वियतनाम में सड़क दुर्घटना में मृत राजा कुमार वर्मा के आश्रितों को सौंपी गई 5 लाख की सहायता राशि 

CM हेमंत के निर्देश पर वियतनाम में सड़क दुर्घटना में मृत राजा कुमार वर्मा के आश्रितों को सौंपी गई 5 लाख की सहायता राशि 

स्व. राजा कुमार वर्मा के आश्रितों को 'मुख्यमंत्री झारखण्ड अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना' के अंतर्गत 5 लाख की सहायता राशि प्रदान की गई.

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को झारखंड हाई कोर्ट से झटका, आरोप में संशोधन की मांग वाली याचिका खारिज 

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को झारखंड हाई कोर्ट से झटका, आरोप में संशोधन की मांग वाली याचिका खारिज 

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की आरोप में संशोधन की मांग वाली याचिका हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है. CBI और ED द्वारा बताई गई राशि में बड़ा अंतर बताया था.