न्यूज11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क: हुसैनाबाद शहर के अमन-चैन मोहल्ला एवं जपला-छतरपुर रोड स्थित नहर मोड़ के समीप धरहरा, जपला स्थित समता स्कूल परिसर में झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया. उनका निधन 6 सितंबर 2026 को हुआ था. विद्यालय के निदेशक सह प्रधानाचार्य डॉ. अक्षय कुमार चौहान की उपस्थिति में आयोजित शोक सभा में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने दिवंगत मंत्री की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की.
मौके पर शिक्षक विनोद चौधरी, संतोष मिश्रा, किरण देवी, सुधांशु कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, अनुज कुमार सिंह, राहुल चौहान, विकास कुमार, दशरथ कुमार, रिमझिम देवी, प्रियंका देवी, बबीता देवी, शकुंतला देवी, रीना देवी, अंशी कुमारी, चांदनी कुमारी, पंकज राज, निकीत कुमार पासवान, रिशु कुमार, इमरान सर, राकेश कुमार, नाजरिन सिस्टर, सुष्मिता कुमारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, गार्ड नंदू प्रजापति, परिचारिका विमला कुंवर, यशोदा देवी, सुनीता देवी, चंचला देवी एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: पत्नीहंता पति को पीडीजे की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, ₹20000 का जुर्माना भी लगाया