जाम से निजात के लिए समिति का गठन, सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने का सख्त निर्देश

committee-formed-to-tackle-traffic-congestion-stri

जाम से निजात के लिए समिति का गठन, सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने का सख्त निर्देश

जिला समाहरणालय सभाकक्ष में बुधवार को उपायुक्त ,रामगढ़ ऋतुराज की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत की उपस्थिति में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया.

जाम से निजात के लिए समिति का गठन सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने का सख्त निर्देश

राहुल सिंह/न्यूज11 भारत 
रामगढ़/डेस्क:
जिला समाहरणालय सभाकक्ष में बुधवार को उपायुक्त ,रामगढ़ ऋतुराज की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत की उपस्थिति में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक के दौरान समिति की पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में किए गए कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई. इस दौरान जिले की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने, दुर्घटनाओं में कमी लाने और शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए कई कड़े एवं सुधारात्मक निर्णय लिए गए.

समीक्षा के क्रम में चुट्टूपालू घाटी में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने हेतु किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली गई. उपायुक्त ने वर्तमान में घाटी में लगाई गई लाइटों के नियमित रूप से कार्य करने की स्थिति की जांच की. उन्होंने घाटी क्षेत्र में दुर्घटनाओं को रोकने हेतु लगाए गए साइन बोर्ड की संख्या में वृद्धि करने तथा वाहनों की गति (स्पीड) को नियंत्रित करने हेतु कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया. इसके साथ ही घाटी में ओवर स्पीडिंग पर रोक लगाने, हाई मास्ट लाइट लगाने, सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त रखने और ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर उन स्थानों पर सुधारात्मक कार्रवाई कर दुर्घटनाओं को रोकने के निर्देश दिए गए.

बैठक के दौरान 'हिट एंड रन' दुर्घटनाओं से संबंधित मामलों की भी विस्तृत समीक्षा की गई. उपायुक्त ने इस योजना के तहत मिलने वाली मुआवजा प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश एक्का को निर्देशित किया कि 'हिट एंड रन' के तहत आए सभी लंबित मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि प्रभावित परिवारों को ससमय राहत और मुआवजा मिल सके. इसके साथ ही सड़क दुर्घटना को रोकने एवं अवैध परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जाँच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया.

शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बैठक में एक विशेष समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया. उपायुक्त ने सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु निर्देश दिए ताकि यातायात सुगम हो सके और आम जनता को परेशानी न हो. सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई करते हुए चालान काटने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही जिले के सभी पेट्रोल पंपों में हेलमेट नहीं, तो पेट्रोल नहीं'अभियान को सख्ती से जारी रखने की बात कही गई.

बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा बताया गया कि सड़क दुर्घटना के दौरान घायल व्यक्ति को त्वरित अस्पताल पहुंचाने वाले मददगारों को प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा. इसका उद्देश्य लोगों में जागरूकता पैदा करना है ताकि दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को 'गोल्डन ऑवर' (कीमती समय) में तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके और उसकी जान बचाई जा सके. बैठक में  मुख्यरूप से अनुमंडल पदाधिकारी, जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों/अधिकारियों के सहित अन्य संबंधित विभागों के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: खबर का असर: जलमीनार से फिर शुरू हुई पानी आपूर्ति, नया सोलर पैनल लगाकर बहाल की गई व्यवस्था

संबंधित सामग्री

दलुडीह पंचायत के पियरशाला में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, धुमकुड़िया हाउस का हुआ उद्घाटन

झारखंड

दलुडीह पंचायत के पियरशाला में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, धुमकुड़िया हाउस का हुआ उद्घाटन

राजगंज प्रखंड अंतर्गत दलुडीह पंचायत के पियरशाला गांव में बुधवार को विकास कार्यों को नई गति मिली. टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने केन्द्र सरकार की पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (पीएम-

सदर अस्पताल पहुंचे विधायक आई.पी. गुप्ता, मारपीट पीड़ित का जाना हाल

बिहार

सदर अस्पताल पहुंचे विधायक आई.पी. गुप्ता, मारपीट पीड़ित का जाना हाल

सहरसा विधायक आई.पी. गुप्ता बुधवार को सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही सुविध

सीतामढ़ी में भीषण गर्मी का असर: 25 से 27 जून तक कक्षा आठवीं तक के स्कूल बंद, बड़ी कक्षाएं सुबह 10 बजे तक

बिहार

सीतामढ़ी में भीषण गर्मी का असर: 25 से 27 जून तक कक्षा आठवीं तक के स्कूल बंद, बड़ी कक्षाएं सुबह 10 बजे तक

सीतामढ़ी जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान और दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए जिला दंडाधिकारी रिची पाण्डेय ने एहतियातन महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है.

800 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर कोर्ट ले जाते समय फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप

बिहार

800 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर कोर्ट ले जाते समय फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप

मुंगेर में शराब तस्करी के एक बड़े मामले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 800 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार दो तस्करों में से एक आरोपी कोर्ट ले जाने के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया.

पीड़िता को 50 लाख मुआवजा देने की मांग, शाम 7 बजे अस्पताल पहुंचेंगे तेजस्वी यादव!

बिहार

पीड़िता को 50 लाख मुआवजा देने की मांग, शाम 7 बजे अस्पताल पहुंचेंगे तेजस्वी यादव!

राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, और बदहाल शिक्षा व्यवस्था को लेकर 24 जून 2026 को राजद नेताओं का प्रतिनिधिमंडल बेगूसराय के चर्चित गैंगरेप कांड की पीड़िता से अस्पताल में म