Jharkhand Weather: झारखंड में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, मैकलुस्कीगंज में पारा माइनस 2 डिग्री तक पहुंचा 

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: झारखंड में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, मैकलुस्कीगंज में पारा माइनस 2 डिग्री तक पहुंचा 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में कड़ाके की सर्दी ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया हैं. राजधानी रांची में ठंड का असर इस कदर बढ़ गया है कि जिला प्रशासन को एक बार फिर स्कूल बंद रखने का आदेश जारी करना पड़ा हैं. पहले जहां स्कूल 9 जनवरी तक बंद थे, वहीं नए आदेश के तहत अब सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे. लगातार गिरते तापमान और शीतलहर के कारण बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया हैं.

मैकलुक्सिंगज बना सबसे ठंडा इलाका
रांची से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित मैकलुक्सिंगज में तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया हैं. यह तापमान कश्मीर और शिमला से भी कम दर्ज किया गया हैं. वहीं, गुमला जिले में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया हैं. राज्य के कई हिस्सों में सुबह और शाम के समय ठंड असहनीय हो गई हैं.

तेज ठंडी हवाओं ने बढ़ाई परेशानी
खूंटी, लोहरदगा और लातेहार जिलों में हालात और भी मुश्किल हैं. यहां दोपहर के समय धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवाएं चल रही हैं. 3 से 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द हवाओं के कारण लोगों को घर से बाहर निकलना भारी पड़ रहा हैं.

6 जिलों में IMD का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने झारखंड के 6 जिलों गुमला, चतरा, लोहरदगा, लातेहार, पलामू और खूंटी के लिए येलो अलर्ट जारी किया हैं. इन जिलों में अगले 24 घंटे तक शीतलहर का असर बना रहने की चेतावनी दी गई हैं. अनुमान है कि न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं.

यह भी पढ़े: प्रिंस खान के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सुबह से कई इलाकों में चल रही ताबड़तोड़ छापेमारी
 
संबंधित सामग्री

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

पहचान से जुड़ी चीजों के दुरुपयोग या आईएमईआई नंबरों में छेड़छाड़ के प्रति दूरसंचार विभाग ने किया आगाह

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

17 वर्षीय बच्ची दोनों हाथ-पैर से लाचार, पिता की मौत के बाद मजदूरी कर तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही मां

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

पार्क की साफ-सफाई, देखरेख व सुरक्षा में लगे 14 दैनिक मजदूरों व रात्रि प्रहरियों को छह माह से मानदेय नहीं मिला है

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

सांसद ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए