मुमताज अहमद/न्यूज़ 11 भारत
खलारी/डेस्क: डकरा रेलवे साइडिंग के समीप अवैध कोयला ढुलाई के खिलाफ सीआईएसएफ ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो दोपहिया वाहन और 1.296 टन कोयला जब्त किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों द्वारा अवैध कोयला एकत्रित कर बाइक के माध्यम से बाहर भेजने की तैयारी की जा रही थी. सूचना मिलने पर आसूचना अनुभाग के निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अनिल कुमार एवं आरक्षक अतुल ने ‘ब’ समन्वाय की क्यू आरटी टीम के साथ घेराबंदी कर कार्रवाई की. इस दौरान पंजीकरण संख्या JH01R9363 एवं JH01Q0812 वाली दो मोटरसाइकिलों के साथ अवैध कोयला बरामद किया गया.
जब्त वाहनों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए खलारी थाना को सौंप दिया गया है, जबकि कोयले का वजन डकरा कांटा घर में कराने के बाद सीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द किया गया. सीआईएसएफ एनके एवं पिपरवार क्षेत्र के कमांडेंट अमित कुमार के निर्देश पर अवैध खनन व भंडारण के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है. ड्रोन के माध्यम से खदानों और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है. कमांडेंट ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी.
यह भी पढ़ें: जीत के बाद भी हार: झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में महेश तिवारी अयोग्य घोषित, प्रयाग महतो बने विजेता