JSSC CGL पेपर लीक मामले में CID की जांच तेज, कुणाल सिंह को भेजा गया 9वां समन

JSSC CGL पेपर लीक मामले में CID की जांच तेज, कुणाल सिंह को भेजा गया 9वां समन

jssc cgl पेपर लीक मामले में cid की जांच तेज कुणाल सिंह को भेजा गया 9वां समन

न्यूज़ 11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL परीक्षा पेपर लीक मामले में CID की जांच लगातार जारी है. इस मामले में अब तक CID एक दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है. इसी क्रम में CID ने छात्र नेता और कोचिंग संस्थान संचालक कुणाल सिंह को पूछताछ के लिए समन भेजा है. उन्हें 13 मार्च को CID कार्यालय में उपस्थित होकर जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है.

इससे पहले CID ने 22 दिसंबर को कुणाल प्रताप सिंह के खिलाफ वारंट जारी कराया था. इसके बाद 28 जनवरी को झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस गौतम चौधरी की अदालत में उनकी याचिका पर सुनवाई हुई. अदालत ने सुनवाई के दौरान कुणाल सिंह की गिरफ्तारी पर अगले आदेश तक रोक लगा दी थी और उन्हें जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया था. बताया जा रहा है कि CID अब तक कुणाल सिंह को नौ बार समन भेज चुकी है और उनसे पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है. पेपर लीक मामले में CID की कार्रवाई और पूछताछ आगे भी जारी रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- सिविल सर्जन डॉ राजीव कुमार ने अचानक इमरजेंसी वार्ड का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य कर्मियों को लगाई फटकार

संबंधित सामग्री

12 मार्च को एक दिवसीय दौरे पर रांची आएंगे गौरव गोगोई और जितेन्द्र सिंह

झारखंड

12 मार्च को एक दिवसीय दौरे पर रांची आएंगे गौरव गोगोई और जितेन्द्र सिंह

Amity यूनिवर्सिटी झारखंड का तीन दिवसीय वार्षिक युवा महोत्सव

झारखंड

Amity यूनिवर्सिटी झारखंड का तीन दिवसीय वार्षिक युवा महोत्सव 'अमिफोरिया 2026' 11 मार्च से शुरू

सबका एक ही मंतव्य- Nitish Kumar निर्णय बदलें, यहीं रहें: सरयू राय 

झारखंड

सबका एक ही मंतव्य- Nitish Kumar निर्णय बदलें, यहीं रहें: सरयू राय 

पटना के फतुहा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, 1200 से जिंदा कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार

क्राइम

पटना के फतुहा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, 1200 से जिंदा कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार

कोरोना टीका की तरह गैस सिलेंडर पर भ्रम फैला रहा झामुमो: प्रदीप वर्मा

झारखंड

कोरोना टीका की तरह गैस सिलेंडर पर भ्रम फैला रहा झामुमो: प्रदीप वर्मा

राज्य का सत्ता पक्ष जनता को कर रहा है हतोत्साहित