सविता बरनवाल/न्यूज11 भारत
गोमो/डेस्क: तोपचांची के चितरपुर स्थित मझलाडीह उत्क्रमित विद्यालय के समीप आज नशे के खिलाफ जागरूकता जुलूस निकाला गया. जुलूस में शामिल लोगों ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को सचेत किया. इस दौरान “नशा छोड़ो, जीवन बचाओ” और “नशामुक्त समाज, हमारा संकल्प” जैसे जोरदार नारे गूंजते रहे.
जुलूस के माध्यम से खासकर युवाओं को नशे की गिरफ्त से दूर रहने और स्वस्थ एवं बेहतर भविष्य की ओर बढ़ने का संदेश दिया गया. लोगों से अपील की गई कि वे खुद नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करें.
कार्यक्रम में चितरपुर मुखिया समेत पंचायत समिति सदस्य एवं प्रखंड प्रमुख मौजूद रहे. सभी ने नशे के खिलाफ सामूहिक रूप से आवाज बुलंद करते हुए समाज को नशामुक्त बनाने के लिए लोगों से आगे आने की अपील की.
यह भी पढ़ें: ईद मिलादुन्नबी को लेकर अहिल्यापुर थाना में शांति समिति की बैठक में भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील