रक्षाबंधन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कलाई पर बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने बांधा रक्षा सूत्र, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना

भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पावन पर्व आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के लिए भी भावनाओं से भरा रहा.

By : Ark Sahuliyar
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कलाई पर बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने बांधा रक्षा सूत्र, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पावन पर्व आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के लिए भी भावनाओं से भरा रहा. रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की कलाई पर बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की. इस पावन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की चचेरी बहनों ने भी मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधकर उनके उत्तम एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की.

इस आत्मीय अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपनी बड़ी बहन का स्नेहपूर्वक आशीर्वाद लिया तथा छोटी बहनों को सहृदय स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने समस्त झारखंड वासियों को श्रावण पूर्णिमा तथा पवन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाल जीवन की कामना की. इस दौरान मुख्यमंत्री की माता श्रीमती रूपी सोरेन सहित अन्य परिजन उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें- शिकारीपाड़ा से रांची पहुंची मति सोरेन ने CM हेमंत सोरेन को बांधा रक्षा सूत्र 

संबंधित सामग्री

मोहम्मदगंज पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

मोहम्मदगंज पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया

झारखंड चैंबर ने 2,000 रूपए से अधिक के चुनिंदा UPI व्यापारी लेन-देन पर प्रस्तावित MDR वापस लेने की मांग की

झारखंड चैंबर ने 2,000 रूपए से अधिक के चुनिंदा UPI व्यापारी लेन-देन पर प्रस्तावित MDR वापस लेने की मांग की

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने 2,000 रूपए से अधिक के चुनिंदा यूपीआई व्यापारी लेन-देन पर प्रस्तावित एमडीआर को वापस लेने की मांग की.

JNV पतरातू में अनियमितताएं सामने आने पर उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश, उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने का निर्देश

JNV पतरातू में अनियमितताएं सामने आने पर उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश, उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने का निर्देश

अभिभावकों की शिकायतों के बाद उपायुक्त रामगढ़ ने जवाहर नवोदय विद्यालय पतरातू का किया औचक निरीक्षण

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगा जवाब 

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगा जवाब 

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.

धान खरीद की तैयारी को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, डीलरों के एक वर्ष के बकाया कमीशन का शीघ्र होगा भुगतान

धान खरीद की तैयारी को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, डीलरों के एक वर्ष के बकाया कमीशन का शीघ्र होगा भुगतान

किसानों को समय पर भुगतान, धान की पारदर्शी खरीद और बिचौलियों पर रोक सरकार की प्राथमिकता