मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड में पूंजी निवेश के लिए करेंगे लंदन और दावोस का दौरा

By : News11 Bharat
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड में पूंजी निवेश के लिए करेंगे लंदन और दावोस का दौरा

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस महीने विदेश दौरे पर निकलने वाले हैं. सीएम हेमंत का यह विदेश दौरा बेहद खास होगा. सीएम हेमंत सोरेन का यह विदेश दौरा झारखंड में पूंजी निवेश कराने के लिए होगा. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अपने आवासीय कार्यालय में अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक के बाद यह खबर निकल कर आयी है. खबर यह है कि सीएम हेमंत अपनी टीम के साथ 18 से 26 जनवरी तक दावोस एवं लंदन की यात्रा पर रहेंगे.

सीएम हेमंत अपनी यात्रा के दौरान पहले टीम के साथ दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच (वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम) की वार्षिक बैठक में भाग लेंगे. राज्य के लिए इस फोरम में झारखंड का प्रतिनिधित्व खास हो सकता है. सीएम हेमंत अपनी टीम के साथ विश्व के प्रमुख निवेशक, उद्योगपति एवं गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे और झारखंड में पूंजी निवेश के लिए प्रोत्साहित करेंगे. अगर सीएम हेमंत ऐसा करने में सफल होते हैं तो यह राज्य के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगा. झारखंड वैसे तो खनिज सम्पदाओं से काफी भरपूर है, लेकिन उद्योग-धंधों की कमी इसके विकास में हरदम आड़े आती है. पर यह देखना दिलचस्प होगा कि सीएम विदेशी निवेशकों को झारखंड आने के लिए कितना आकर्षित कर पाते हैं.

दावोस में सीएम हेमंत का फोकस, झारखंड की खनिज संपदा के बेहतर उपयोग और पर्यटन क्षमता का विकास होगा. क्योंकि दोनों क्षेत्रों में झारखंड काफी समृद्ध है, लेकिन इसे अब तक तरीके से विकसित नहीं किया जा सका है. इसलिए सीएम हेमंत वहां, झारखंड के जंगलों और पर्यटक स्थलों और प्रकृतिक समृद्धि से परिचित करायेंगे ताकि उद्योग-धंधों के साथ पर्यटन का भी विकास हो सके.

इसके बाद सीएम हेमंत अपनी टीम के साथ यूनाइटेड किंगडम  के लंदन की ओर रुख करेंगे. लंदन भी वह इसी उद्देश्य को लेकर पहुंचेगे. दौरे पर वह भारतीय प्रवासी समुदाय से मिलेंगे और राज्य में निवेश आकर्षित करने, औद्योगिक विकास को गति देने तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करने सम्बंधी सम्भावनाओं की तलाश करेंगे.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का इस दौरे के सम्बंध में कहा कि दावोस एवं यूनाइटेड किंगडम का यह प्रस्तावित दौरा राज्य में निवेश एवं विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा.

सीएम के साथ टीम में कौन-कौन

  • राज्य के पर्यटन मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू
  • विधायक कल्पना सोरेन मुर्मू
  • मुख्य सचिव अविनाश कुमार
  • उद्योग सचिव अरवा राजकमल
  • पर्यटन सचिव मनोज कुमार
  • निदेशक (खान एवं भू-तत्व) राहुल सिन्हा
  • प्रबंध निदेशक, जियाडा वरुण रंजन
  • निदेशक उद्योग विशाल सागर
  • निदेशक आईपीआरडी राजीव लोचन बक्शी

यह भी पढ़ें: सोनाहातू में विधायक ने 24 लाख रुपये से बनने वाली 5 पीसीसी सड़क का किया शिलान्यास

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य