मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 'अबुआ दिशोम बजट पोर्टल तथा मोबाइल ऐप' का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 'अबुआ दिशोम बजट पोर्टल तथा मोबाइल ऐप' का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अबुआ दिशोम बजट पोर्टल तथा मोबाइल ऐप का किया शुभारंभ

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट के लिये आम जनता का बहुमूल्य सुझाव प्राप्त करने हेतु  "अबुआ दिशोम बजट पोर्टल तथा मोबाइल ऐप" का शुभारम्भ किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एक मजबूत राज्य की नींव सिर्फ योजनाओं से नहीं बल्कि जन-भागीदारी से रची जाती है. इसी विश्वास के साथ राज्य सरकार आम जनता की सहभागिता से राज्य में समावेशी बजट लागू करने की दिशा में सतत् प्रयास कर रही है.

सर्वश्रेष्ठ तीन सुझाव देने वाले को किया जाएगा सम्मानित
उक्त पोर्टल /ऐप एवं सोशल मीडिया के माध्यमों यथा- वाट्सऐप, इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स आदि से आम जनता 17.01.2026 तक झारखण्ड राज्य के बजट के गठन में अपना बहुमूल्य सुझाव देकर महती भूमिका निभा सकती है. विशेषकर आम जनता से प्राप्त राजस्व संवर्द्धन से संबंधित सुझाव राज्य को आर्थिक दृष्टि से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान कर सकते है. तीन सर्वश्रेष्ठ सुझाव देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम किया जायेगा.

जन भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश
 मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम जनता से सुझाव प्राप्त करने की कार्रवाई 15 नवंबर से प्रारंभ की जाय, ताकि बजट निर्माण में राज्य के सुदूर क्षेत्रों से भी जन-भागीदारी सुनिश्चित हो सके. इस अवसर पर वित्त मंत्री, मुख्य सचिव, सचिव (व्यय), सचिव (संसाधन), विशेष सचिव एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- झारखंड कैबिनेट से 30 प्रस्तावों को मंजूरी, 18 फरवरी से 19 मार्च तक झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 

संबंधित सामग्री

अच्युत केशव बनाए गये झारखंड उच्च न्यायालय के अपर महाधिवक्ता, विधि विभाग ने जारी की अधिसूचना

झारखंड

अच्युत केशव बनाए गये झारखंड उच्च न्यायालय के अपर महाधिवक्ता, विधि विभाग ने जारी की अधिसूचना

हो गया फाइनल, TMC बागी सांसद NCPI में होंगे शामिल, NDA का करेंगे समर्थन, तृणमूल पर भी दावा करेंगे बागी

राजनीति

हो गया फाइनल, TMC बागी सांसद NCPI में होंगे शामिल, NDA का करेंगे समर्थन, तृणमूल पर भी दावा करेंगे बागी

धनबाद: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आपनो घर सोसाइटी में एक युवती से छेड़खानी की कोशिश, फ्लैट मालिक समेत तीन गिरफ्तार

झारखंड

धनबाद: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आपनो घर सोसाइटी में एक युवती से छेड़खानी की कोशिश, फ्लैट मालिक समेत तीन गिरफ्तार

अगले 3 घंटे में झारखंड के 13 जिलों में मौसम विभाग ने की भारी बारिश की भविष्यवाणी, आंधी-वज्रपात के साथ बरसेंगे मेघ

झारखंड

अगले 3 घंटे में झारखंड के 13 जिलों में मौसम विभाग ने की भारी बारिश की भविष्यवाणी, आंधी-वज्रपात के साथ बरसेंगे मेघ

वैष्णो मंदिर के नाम से बनाए गये ट्रस्ट का विरोध, ग्रामीणों ने की नया ट्रस्ट बनाने की मांग, 27 जून तक कमिटी पुनर्गठन का

झारखंड

वैष्णो मंदिर के नाम से बनाए गये ट्रस्ट का विरोध, ग्रामीणों ने की नया ट्रस्ट बनाने की मांग, 27 जून तक कमिटी पुनर्गठन का