मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी समेत कई अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

By : News11 Bharat
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी समेत कई अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि राज्य में विगत गहन पुनरीक्षण के मतदाता सूची से वर्तमान मतदाता सूची की मैपिंग का कार्य 70% पूर्ण हो चुका है. शहरी क्षेत्र के मतदाताओं का विगत गहन पुनरीक्षण के मतदाता सूची से वर्तमान मतदाता सूची के मैपिंग का कार्य प्राथमिकता पर करें. सरकारी कार्यालयों में कैंप लगाकर सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को मैपिंग के लिए प्रशिक्षित करें, जिससे अधिक से अधिक लोगों को मैपिंग करने में सहायता प्राप्त हो सके. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आज शनिवार को निर्वाचन सदन से सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी, ईआरओ, एईआरओ एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे.

के. रवि कुमार ने कहा कि राज्य के बाहर से आए मतदाताओं को उनके संबंधित राज्य के विगत गहन पुनरीक्षण वाले मतदाता सूची से मैपिंग करते हुए रजिस्टर में सूची बना ले. इसके साथ ही एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ एवं डुप्लीकेट (ASDD) सूची का डिजिटलीकरण कर लें। जिससे मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के समय आसानी हो सके. एक भी पात्र भारतीय, मतदाता सूची से नहीं छुटे, इस लक्ष्य को ध्यान में रखकर कार्य करें.

उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा स्टीकर निर्गत किए गए जिसपर संबंधित मतदान केंद्र के बीएलओ का नाम, मतदान केंद्र संख्या, विधानसभा क्षेत्र एवं मोबाइल नंबर मोहर के रूप अंकित किया जाना है. इन स्टीकरों को संबंधित बीएलओ के मतदान केंद्र के क्षेत्रों में लगाया जाए जिससे लोगों को अपने बीएलओ तक पहुंच बनाने में आसानी हो सके. उन्होंने कहा कि इसका वृहत प्रचार प्रसार सुनिश्चित करें जिससे अधिक से अधिक मतदाताओं को सहायता प्राप्त हो सके. इसके साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी 1950 टॉलफ्री नंबर एवं बुक ए कॉल, फीचर का भी वृहत प्रचार करें.

के. रवि कुमार ने कहा कि मतदाता सूची के मैपिंग करने के समय 8 चेकपॉइंट निर्धारित किए गए है, इसे ध्यान में रखकर मतदाता सूची के मैपिंग के कार्य का निरीक्षण करें. गलत मैपिंग होने से मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के समय कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. के रवि कुमार ने कहा कि मतदाता पहचान पत्र की गुणवत्ता में सुधार लाने हेतु बीएलओ को मोबाइल से फोटो खींचकर बीएलओ ऐप में अपडेट करने के लिए प्रशिक्षित करें. इसके साथ ही 28 जनवरी से 6 फरवरी के बीच मान्यताप्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट –2 का प्रशिक्षण सुनिश्चित करें जिससे मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के समय समन्वय आसान हो सके.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि अन्य राज्यों में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के क्रम में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का कार्य जारी है. इस हेतु संबंधित राज्य से आए डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन का कार्य उसी दिन करें इस कार्य के लिए अवकाश के दिनों में भी रोस्टर ड्यूटी की व्यवस्था करें साथ ही गलत डॉक्यूमेंट का रिपोर्ट करें जिससे संबंधित पर त्वरित कार्रवाई की जा सके. इस अवसर पर बोकारो जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा, नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित ऑनलाइन माध्यम से सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी, ईआरओ, एईआरओ एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़े: युवक की संदिग्ध हत्या से हड़कंप, आरोपी गिरफ्तारी के बाद गांव में तनाव
 

संबंधित सामग्री

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार