उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ 

By : Admin
उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ 

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क:
चार दिनों तक चलने वाला लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ आज अहले सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पूर्ण श्रद्धा, आस्था और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ. अहले सुबह से ही छठ घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. घाटों पर “छठ मइया के गीतों” की गूंज और “जय सूर्य देव” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा.

प्रखंड मुख्यालय के मुख्य घाट आदर्शनगर, मेन रोड पुरानी बस्ती छठ घाट, चपरी, सराईडीह, छेन्चा और छिपादोहर सहित विभिन्न घाटों पर व्रतियों ने पूरे विधि-विधान और तय मुहूर्त में भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया. जल में खड़े होकर सूर्यदेव से संतान, परिवार और समाज की मंगल कामना करते व्रतियों की आस्था देखते ही बन रही थी. इस दौरान पश्चिमी क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर ने भी श्रद्धा पूर्वक उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की. उन्होंने कहा कि “छठ महापर्व हमारी संस्कृति और लोक परंपरा की सबसे पवित्र कड़ी है, जो समाज में एकता, अनुशासन और समर्पण का संदेश देती है.”

घाटों पर प्रखंड प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा. एसडीपीओ,बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी समेत दंडाधिकारी और पुलिस बल लगातार गश्त करते नजर आए। सुरक्षा, प्रकाश, साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे. वहीं, आदर्शनगर छठ पूजा समिति सहित अन्य पूजा समितियों के सदस्य दिन-रात घाट की तैयारी और श्रद्धालुओं की सेवा में लगे रहे. समितियों की ओर से श्रद्धालुओं के बीच दूध, पान, प्रसाद और पेयजल का वितरण किया गया. साथ ही घाटों पर सफाई व्यवस्था, बिजली की रोशनी, रंग-बिरंगी सजावट और ध्वनि प्रसारण प्रणाली की बेहतर व्यवस्था की गई, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

पूरे आयोजन के दौरान समाजसेवियों और युवाओं की टीम भी सक्रिय रही. उन्होंने घाट पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सहायता की और महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया. इस सफल आयोजन में आदर्शनगर छठ पूजा समिति की टीम की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही. समिति के अध्यक्ष पंकज गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष दीपक राज, महासचिव मयंक विश्वकर्मा, सचिव रिकी गुप्ता, संयोजक हिमांशु, रवि शेखर भीम, संजू श्रीवास्तव, अशोक कुमार, बिशु कुमार, पुरुषोत्तम सिंह, साहिल, उज्ज्वल चंद्रा और चंदन भाना ने पूरे समर्पण और जिम्मेदारी के साथ पर्व को सफल बनाने में अहम योगदान दिया.

सूर्य देव को अर्घ्य अर्पण के साथ ही भक्ति, समर्पण और लोक आस्था का प्रतीक यह चार दिवसीय महापर्व सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. श्रद्धालुओं के चेहरों पर जहाँ संतोष और शांति का भाव झलक रहा था, वहीं पूरे क्षेत्र में उत्सव, भक्ति और आध्यात्मिकता की अनोखी छटा बिखरी रही.
अंत में क्षेत्रवासियों ने प्रशासन एवं छठ पूजा समिति के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया. लोगों ने कहा कि प्रशासन और समिति की तत्परता व समन्वय के कारण इस वर्ष का छठ पर्व पूरी शांति, श्रद्धा और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ.

यह भी पढ़े: उदयीमान भुवन भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर व्रतियों ने पूर्ण किया छठ महापर्व

 

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य