बरवाडीह में चंद्रवंशी समाज ने किया होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन

बरवाडीह में चंद्रवंशी समाज ने किया होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन

बरवाडीह में चंद्रवंशी समाज ने किया होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  बरवादीह प्रखंड क्षेत्र में चंद्रवंशी समाज की ओर से रविवार की शाम रेलवे स्पोर्ट्स क्लब के सामुदायिक भवन में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि के रूप में  दिलीप चंद्रवंशी मुख्य रूप से शामिल थे. वही समाज के लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली. समारोह की अध्यक्षता संतोष चंद्रा ने की, जबकि मंच संचालन रंजीत कुमार ‘राजू’ ने किया.कार्यक्रम की शुरुआत मगदेश नरेश भगवान जरासंध जी की प्रतिमा पर अतिथियों  समेत समाज के सभी लोगों ने बारी बारी पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया. इसके बाद  समाज में आपसी एकता, भाईचारा और संगठन की मजबूती को लेकर विचार-विमर्श से हुई. वक्ताओं ने समाज के सभी सदस्यों से ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की, ताकि आपसी संबंध और मजबूत हो सकें.

इसके बाद उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. पूरे परिसर में होली के रंग और उल्लास का माहौल छाया रहा. कार्यक्रम के दौरान अबीर-गुलाल उड़ाए गए और लोगों ने पारंपरिक गीतों व आपसी मिलन के माध्यम से पर्व की खुशियां साझा कीं.समारोह के अंत में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने मिल-बैठकर भोजन ग्रहण किया.कार्यक्रम में  गोपाल राजवंशी,प्रेम कुमार अधूरा, अजय चंद्रवंशी, बैजनाथ चंद्रवंशी, अनिल चंद्रवंशी, रामनाथ चंद्रवंशी, विश्वरंजन, डीके धनंजय,अक्षय कुमार,विकाश कुमार,उपेंद्र कुमार,जयमंगल,राजेश कुमार राजू,राजेंद्र ‘बबलू’ चंद्रवंशी, सुनील चंद्रवंशी, मन्ना चंद्रवंशी, संजय चंद्रवंशी, पप्पू चंद्रवंशी, मुन्ना चंद्रवंशी, मनोज चंद्रवंशी, नवल किशोर चंद्रवंशी, शिवपूजन चंद्रवंशी, जितेंद्र चंद्रवंशी, पुतुल चंद्रवंशी, अमित चंद्रवंशी, राजेंद्र चंद्रवंशी, मोहन चंद्रवंशी, उपेंद्र चंद्रवंशी, राजन चंद्रवंशी, नारायण चंद्रवंशी, वीरेंद्र चंद्रवंशी, सुबोध चंद्रवंशी, राहुल चंद्रवंशी, शत्रुघ्न चंद्रवंशी, विनोद चंद्रवंशी, सुरेश चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे.

समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और उपस्थित लोगों ने भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन निरंतर करते रहने का संकल्प लिया.

यह भी पढ़ें: बालूमाथ पुलिस होली आदि त्यौहार को लेकर एलर्ट, फ्लैग मार्च कर दिया शांतिपूर्वक होली मनाने का संदेश

संबंधित सामग्री

सिमडेगा में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. दो अन्य लोग हुए घायल

झारखंड

सिमडेगा में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. दो अन्य लोग हुए घायल

चैनपुर पुलिस ने किया कोयल नदी में मिले शव के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, पैसे के विवाद में हुई थी हत्या

झारखंड

चैनपुर पुलिस ने किया कोयल नदी में मिले शव के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, पैसे के विवाद में हुई थी हत्या

हाईकोर्ट ने श्रमिक अधिकारों के संरक्षण में सुनाया बड़ा फैसला, कहा- सजा की अनुपातिकता जांचने का अधिकार लेबर कोर्ट को

झारखंड

हाईकोर्ट ने श्रमिक अधिकारों के संरक्षण में सुनाया बड़ा फैसला, कहा- सजा की अनुपातिकता जांचने का अधिकार लेबर कोर्ट को

जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण योजनाओं की प्रगति की उपायुक्त ने की समीक्षा

झारखंड

जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण योजनाओं की प्रगति की उपायुक्त ने की समीक्षा

बद पड जलमनर, नलकप एव चपकल क दरसत करन, शतपरतशत नलजल यजन क नरदश

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने नीतीश कुमार को राज्यसभा के लिए दी बधाई, कहा- सुशासन की स्थापना में आपका अहम योगदान

झारखंड

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने नीतीश कुमार को राज्यसभा के लिए दी बधाई, कहा- सुशासन की स्थापना में आपका अहम योगदान