मेदिनीनगर अतिक्रमण मुक्त अभियान पर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने नगर आयुक्त को दिया विशेष सुझाव

छहमुहान वेंडिंग जोन में पार्किंग की मांग उठी ताकि जाम से मिले मुक्ति और दुकानदारों को मिले रोजगार

By : News11 Bharat
मेदिनीनगर अतिक्रमण मुक्त अभियान पर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने नगर आयुक्त को दिया विशेष सुझाव

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:मेदिनीनगर नगर निगम द्वारा ठेला एवं फुटपाथ विक्रेताओं के लिए स्थान निर्धारित किए जाने की पहल का स्वागत करते हुए चेंबर ऑफ कॉमर्स ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं. विनोद उदयपुरी और राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाना और यातायात व्यवस्था सुधारना एक सराहनीय कदम है, लेकिन इसके साथ ही छोटे व्यवसायियों की आजीविका और ग्राहकों की सुविधा का संतुलन बनाना भी अनिवार्य है.

​पदाधिकारियों का कहना है कि छःमुहान जैसे व्यस्त क्षेत्र में, जहाँ से स्कूल बस, एम्बुलेंस और सरकारी कार्यालयों के वाहनों का निरंतर आवागमन होता है, वहां अनियोजित खरीदारी से जाम की समस्या गहरा सकती है. चेंबर ने मांग की है कि वेंडिंग जोन निर्धारित करने के साथ-साथ वहां पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि लोग व्यवस्थित ढंग से वाहन खड़ा कर खरीदारी कर सकें. इससे न केवल आम नागरिकों को राहत मिलेगी, बल्कि छोटे दुकानदारों का व्यवसाय भी स्थिर रहेगा और शहर का विकास सुचारू रूप से हो सकेगा.

यह भी पढ़ें: राजनगर प्रखंड अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, किता का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सख्त निर्देश

संबंधित सामग्री

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित