Chainpur SDPO hears public grievances; public hear

चैनपुर एसडीपीओ  ने सुनी जनता की फरियाद, हर मंगलवार को लगेगी जनसुनवाई

चैनपुर अनुमंडल क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए एक सराहनीय पहल शुरू की गई है. चैनपुर एसडीपीओ श्रुति की अध्यक्षता में अब हर मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा

By : Vaibhaw Vikram
चैनपुर एसडीपीओ  ने सुनी जनता की फरियाद, हर मंगलवार को लगेगी जनसुनवाई

राजन पाण्डेय/न्यूज11 भारत
चैनपुर/डेस्क:
चैनपुर अनुमंडल क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए एक सराहनीय पहल शुरू की गई है. चैनपुर एसडीपीओ श्रुति की अध्यक्षता में अब हर मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में चैनपुर थाना परिसर स्थित सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीण अपनी-अपनी फरियाद लेकर पहुंचे. एसडीपीओ श्रुति ने खुद एक-एक कर सभी ग्रामीणों की समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को मामलों पर त्वरित कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया.

एसडीपीओ श्रुति ने बताया कि इस जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम करना और लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान करना है. चैनपुर अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चैनपुर, डुमरी, जारी, कुरुमगढ़, रायडीह, एवं सुरसंग थानों के नागरिक हर मंगलवार को इस शिविर में अपनी शिकायतें लेकर आ सकते हैं.एसडीपीओ श्रुति ने कहा'अनुमंडल क्षेत्र के किसी भी नागरिक को यदि किसी भी प्रकार की परेशानी है या उनके मामलों का समय पर समाधान नहीं हो पा रहा है, तो वे सीधे हर मंगलवार को आकर मुझसे मिल सकते हैं. ग्रामीणों की समस्याओं का निष्पक्ष और त्वरित समाधान करना हमारी पहली प्राथमिकता है.'

जनसुनवाई के पहले ही दिन कई अहम मामलों पर एसडीपीओ द्वारा मौके पर ही दिशा-निर्देश जारी किए जाने से ग्रामीणों में काफी उत्साह और संतोष देखा गया. लोगों का कहना है कि इस पहल से उन्हें अपनी बात रखने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और पुलिस प्रशासन पर उनका भरोसा और मजबूत होगा.

यह भी पढ़ें: बरवाडीह रेलवे स्टेशन पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, प्लेटफॉर्म-2 पर मची अफरा-तफरी

संबंधित सामग्री

MMDR कानून पर झारखंड में सियासी बवाल! कल राज्यभर में JMM का बड़ा आंदोलन 

MMDR कानून पर झारखंड में सियासी बवाल! कल राज्यभर में JMM का बड़ा आंदोलन 

झारखंड बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव  ने कहा है कि एमडीआर कानून इसलिए लाया गया कि देश में यूनिफार्म टैक्स  की व्यवस्था हो. 

सरायकेला में ED की RAID, ग्रामीण बैंक घोटाला मामले में ठेकेदार संजय डालमिया के ठिकानों पर छापेमारी 

सरायकेला में ED की RAID, ग्रामीण बैंक घोटाला मामले में ठेकेदार संजय डालमिया के ठिकानों पर छापेमारी 

ED की टीम ने ठेकेदार संजय डालमिया के आवासीय परिसर में छापेमारी कर रही है.

जमशेदपुर: टेल्को चिन्मया स्कूल का वैन दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों बच्चे घायल; चालक और दो बच्चे गंभीर 

जमशेदपुर: टेल्को चिन्मया स्कूल का वैन दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों बच्चे घायल; चालक और दो बच्चे गंभीर 

सभी घायलों को एंबुलेंस से टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है.

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

पिछली सुनवाई में सरकार को 2 दिन में जवाब दाखिल करने का समय मिला था.