न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड हाईकोर्ट ने बुधवार को एक अहम आदेश जारी करते हुए चाईबासा सदर अस्पताल से जुड़े उस मामले में तत्काल FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है, जिसमें वर्ष 2025 में पांच नाबालिग थैलेसीमिया मरीजों को संक्रमित खून चढ़ाने के बाद HIV संक्रमण हो गया था. बच्चों के परिजनों की ओर से दायर रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति गौतम कुमार चौधरी की अध्यक्षता वाली पीठ ने पुलिस को बिना देरी के FIR दर्ज करने को कहा. कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि FIR की एक प्रति शिकायतकर्ताओं को उपलब्ध कराई जाए और काउंटर एफिडेविट के साथ इसे अदालत में दाखिल किया जाए.
यह याचिका हाईकोर्ट के अधिवक्ता मोहम्मद शादाब अंसारी के माध्यम से दायर की गई थी, जिसमें अस्पताल के ब्लड बैंक में कथित मेडिकल लापरवाही और सिस्टम की गंभीर विफलता का आरोप लगाया गया है. याचिका में इस पूरे मामले की जांच के लिए कोर्ट की निगरानी में SIT गठित करने की मांग भी की गई है. याचिका में बताया गया है कि पीड़ित बच्चे, जिनकी उम्र 5 से 7 वर्ष के बीच है और जो हाशिए पर पड़े समुदायों से आते हैं, घटना के बाद से गंभीर स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं. राज्य सरकार ने प्रति बच्चे ₹2 लाख मुआवजा देने की घोषणा की है, लेकिन याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि यह राशि आजीवन इलाज और देखभाल के लिए पूरी तरह अपर्याप्त है.
ये भी पढ़ें- जलशयों एवं तालाबों के अतिक्रमण से संबंधित मामले में HC में सुनवाई, रांची DC को शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश
चाईबासा: HIV संक्रमित खून चढ़ाने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने दिया तत्काल FIR दर्ज करने का आदेश
संबंधित सामग्री
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा
एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा
कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई
बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय
रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया
सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार
सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी
थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य