गणतंत्र दिवस पर बोकारो में भव्य समारोह, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया ध्वजारोहण और परेड का निरीक्षण

By : News11 Bharat
गणतंत्र दिवस पर बोकारो में भव्य समारोह, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया ध्वजारोहण और परेड का निरीक्षण

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
आज सोमवार को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बोकारो जिला अंतर्गत स्थित पुलिस केंद्र मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी तथा परेड का निरीक्षण किया. मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने समारोह में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा समारोह को संबोधित किया. 

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 26 जनवरी का यह दिन हम सभी के लिए गर्व, सम्मान और आत्ममंथन का प्रतीक है. यह दिन हमें हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भारतीय संविधान की गरिमा एवं शक्ति का स्मरण कराता है. उन्होंने कहा कि संविधान न केवल हमारे मौलिक अधिकारों की रक्षा करता है, बल्कि हमें हमारे कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक करता है. समानता, स्वतंत्रता और न्याय जैसे आदर्शों पर आधारित यह महान दस्तावेज़ हमारे लोकतंत्र की सुदृढ़ नींव है.

उन्होंने अपने संबोधन में उन सभी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने राष्ट्र की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति दी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीबों, किसानों, युवाओं एवं महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा आधारभूत संरचना के क्षेत्र में पिछले छह वर्षों में उल्लेखनीय एवं ऐतिहासिक कार्य हुआ है और आगे भी होता रहेगा. 

साथ ही उन्होंने कहा कि एकता हमारी सबसे बड़ी शक्ति है और हमें संविधान में निहित मूल्यों का अनुसरण करते हुए सामूहिक प्रयासों से राज्य को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाना होगा. इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा विविध विषयों पर आधारित आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम के अंत में मंत्री योगेंद्र प्रसाद द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान किए.

यह भी पढ़े: 77वें गणतंत्र दिवस पर गयाजी में हुआ भव्य ध्वजारोहण, मगध आयुक्त ने ली परेड की सलामी
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य