डोडमा बाजार टांड़ के पास कार-ट्रक की टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर

By : News11 Bharat
डोडमा बाजार टांड़ के पास कार-ट्रक की टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर

न्यूज़11 भारत
खूंटी/डेस्क:
खूंटी-सिमडेगा मुख्य सड़क पर बुधवार देर रात एकचलती क्रेटा कार सीधे सड़क पर चल रहे ट्रक में जा घुसी और ट्रक के अंदर फंस गई. इस दर्दनाक सड़क हादसे में डोड़मा आरसी चर्च के दो फादरों की मौत हो गई मृतकों की पहचान डोड़मा निवासी फादर सुशील प्रवीण टिडू और बागरटोली निवासी सुनील भेंगरा के रूप में हुई है. टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन ट्रक के अंदर पूरी तरह फंस गया, जिससे तत्काल बचाव कार्य शुरू करना मुश्किल हो गया. इलाके में इस हादसे से शोक की लहर है. थाना प्रभारी मुकेश यादव दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. उन्होंने बताया कि इस घटना में चर्च के दो फादरों की मौत हो गई. कार में फंसे लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया गया है. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.

यह भी पढ़े: सरायकेला–खरसावां में 9 जनवरी को रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन के मौके
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य