न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः 70 साल के बुजुर्ग पिता की पीट-पीट कर हत्या करने के आरोप में ट्रायल फेस कर रहा बेटा बुधु उरांव साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है. अपर न्याययुक्त कुलदीप की कोर्ट ने ये फैसला सुनाया. मामला इटकी थाना क्षेत्र के मलटी गांव का है. प्राथमिकी के अनुसार 21 मई 2023 को बुधु उरांव का बुजुर्ग पिता से किसी बात को लेकर बहस हुई. आरोप था कि गुस्साए बुधु ने अपने बुजुर्ग पिता अंगना उरांव को पटक-पटक कर मारा. इतना ही नहीं कुदाल के बट से सिर और चेहरा पर मारकर छाती में कूदा जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. जब लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए भाग गया था. मृतक की बेटी के अनुसार बुधु हमेशा अपने बुजुर्ग पिता से मारपीट करता था. घटना के एक दिन पहले भी मारपीट किया था और जान से मारने की बात करता था.
ये भी पढ़ें- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में 17 साल के दो किशोर को 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा
बुजुर्ग पिता की पीट-पीट कर हत्या करने के आरोप में ट्रायल फेस कर रहा बेटा बुधु उरांव साक्ष्य के अभाव में बरी
संबंधित सामग्री
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा
एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा
कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई
बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय
रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया
सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार
सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी
थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य