झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का पहला दिन, सदन की कार्यवाही शुरू

By : Mansi Kumari
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का पहला दिन, सदन की कार्यवाही शुरू

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: 
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का पहला दिन शुरू हो चुका हैं.


नेताओं के आने का सिलसिला जारी

सुबह से ही विधानसभा परिसर में मंत्रियों और विधायकों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा. सबसे पहले विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो सदन पहुंचे. इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और मंत्री दीपिका पांडे भी विधानसभा पहुंची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन के साथ ही सत्र की औपचारिक शुरुआत की तैयारियां तेज हो गई. इधर, डीजीपी तदाशा मिश्रा भी विधानसभा पहुंची. 


झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज बुधवार से शुरू हो रहा हैं. सदन के पहले दिन राज्यपाल अपने अभिभाषण के माध्यम से सरकार की उपलब्धियां प्रस्तुत करेंगे. यह सत्र 19 फरवरी तक चलेगा और कुल 17 कार्य दिवस होंगे. विधानसभा की कार्यवाही 23 फरवरी को निकाय चुनाव के मद्देनजर स्थगित रहेगी. 24 फरवरी को राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेगी.

बजट सत्र की तैयारियों के लिए स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाई. इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, राजद विधायक दल के नेता सुरेश पासवान और आजसू विधायक तिवारी महतो शामिल हुए. विधायकों ने निकाय चुनाव को लेकर कहा कि उस दिन लोकतंत्र का पर्व है और विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में वोटिंग में शामिल रहेंगे. इसके पहले स्पीकर ने राज्य के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर यह सुनिश्चित किया कि विभागों द्वारा सभी सवालों का समय पर जवाब दिया जाए और लंबित सवालों का निस्तारण भी हो. बैठक में गृह सचिव वंदना दादेल, विभागीय सचिव और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

सत्ता पक्ष की रणनीति
सत्ता पक्ष के विधायकों की मंगलवार को बैठक हुई, जिसमें सत्र के दौरान रणनीति बनाई गई. मुख्यमंत्री ने झामुमो, कांग्रेस और राजद के विधायकों से कहा कि वे पूरी तैयारी के साथ सदन में आएं और विपक्ष के सवालों का एकजुटता से जवाब दें. मंत्रियों को भी तैयारी के साथ सत्र में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए. इससे पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी संपन्न हुई.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में गर्मी की दस्तक, कई जिलों में तापमान 25 डिग्री के पार
 

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई