सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मचारी के बकाया भुगतान में घूसखोरी का खुलासा, सुबह से जाल ब...

सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मचारी के बकाया भुगतान में घूसखोरी का खुलासा, सुबह से जाल बिछाकर देर रात को की गई कार्रवाई

सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मचारी के बकाया भुगतान में घूसखोरी का खुलासा सुबह से जाल बिछाकर देर रात को की गई कार्रवाई

विश्वकर्मा भारती न्यूज11 भारत
बेरमो/डेस्क:
बेरमो से अभी की बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि बेरमो के सीसीएल कथारा कोलियरी का है जंहा  उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सीबीआई धनबाद की टीम ने कथारा कोलियरी के  कार्मिक प्रबंधक सह मानव संसाधन अधिकारी सुभाष चंद्र पासवान और कथित बिचौलिया शमसूल हक को 30हजार  रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया.

बताया जाता है कि सीबीआई धनबाद के एसपी डीएल मीणा के निर्देश पर गठित 10-12 सदस्यीय टीम ने डीएसपी प्रिय रंजन के नेतृत्व में पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया. टीम सुबह करीब 11 बजे से ही कथारा परियोजना कार्यालय के आसपास नजर बनाए हुए थी. जैसे ही शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच तय रकम का लेन-देन हुआ, टीम ने तुरंत दबिश देकर दोनों आरोपियों को मौके पर ही धर दबोचा.

सेवानिवृत्त हुए सीसीएल कर्मी के बकाया भुगतान के नाम पर मांगी गई थी रिश्वत
इस पूरे मामले की शिकायत सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मी के पुत्र सुरेश किस्कू ने सीबीआई से की थी. उनके पिता वर्ष 2024 में कथारा कोलियरी से सेवानिवृत्त हुए थे, लेकिन उनके सेवानिवृत्त के बाद परिवार को मिलने वाली बकाया राशि के भुगतान में टाल मटोल किया जा रहा था. आरोप है कि भुगतान के एवज में पीड़ित परिवार से लगभग 30 से 35 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी. पीड़ित की शिकायत के बाद सीबीआई ने पूरी योजना बनाकर ट्रैप तैयार किया और तय समय पर कार्रवाई करते हुए पूरे घूसखोरी नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया.

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को सीसीएल कथारा अतिथि गृह के कमरा नंबर-5 में ले जाकर कई घंटों तक पूछताछ की गई और कागजी प्रक्रिया पूरी की गई. इसके बाद सीबीआई टीम दोनों को अपने साथ देर रात लगभग एक बजे धनबाद ले गई. वंही पत्रकारों के सवालों पर शिकायत कर्ता सुरेश किस्कू ने अपने दिए बयान में बताया कि 30हजार रूपया घूस की रकम देते ही धर दबोचे गए कार्मिक प्रबंधक सुभाषचंद्र पासवान. वंही इस कारवाई से सीसीएल कथारा क्षेत्र के अधिकारियों में दहशत व्याप्त हो गई है.

यह भी पढ़ें: झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 46 IPS अधिकारियों का तबादला, जय अफसरों को मिला अतिरिक्त प्रभार

संबंधित सामग्री

अग्निशमन सेवा सप्ताह सम्पन्न, वी बाजार मॉल, होटल रिद्धि-सिद्ध व मां तारा होटल में चला जागरूकता अभियान

झारखंड

अग्निशमन सेवा सप्ताह सम्पन्न, वी बाजार मॉल, होटल रिद्धि-सिद्ध व मां तारा होटल में चला जागरूकता अभियान

अगलगी की घटना होने पर तुरंत सूचना दें - अग्निशमन हुसैनाबाद

उपायुक्त संदीप कुमार मीना और पुलिस अधीक्षक ने किया लोहरदगा के नये समाहरणालय भवन का निरीक्षण

झारखंड

उपायुक्त संदीप कुमार मीना और पुलिस अधीक्षक ने किया लोहरदगा के नये समाहरणालय भवन का निरीक्षण

कार्यालयों को आवंटित कमरों का किया अवलोकन, दिये निर्देश

रिम्स में इलाजरत एक कैदी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर हुआ फरार

झारखंड

रिम्स में इलाजरत एक कैदी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर हुआ फरार

पलामू में कारों में ब्लैक शीशों पर बरती गयी सख्ती, पुलिस का विशेष अभियान जारी

झारखंड

पलामू में कारों में ब्लैक शीशों पर बरती गयी सख्ती, पुलिस का विशेष अभियान जारी

DC पूर्वी सिंहभूम राजीव रंजन की सुपुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर हेमंत और कल्पना ने नवदम्पती को दिया आशिष

झारखंड

DC पूर्वी सिंहभूम राजीव रंजन की सुपुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर हेमंत और कल्पना ने नवदम्पती को दिया आशिष