Breaking News: सिंह मेंशन में बमबाजी, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

By : Vaibhaw Vikram
Breaking News: सिंह मेंशन में बमबाजी, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: अभी की बड़ी खबर धनबाद से निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि सिंह मेंशन में बमबाजी हुई है.मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. जानकारी के अनुसार अपराधियों ने दो बम फेंके. एक बम सिंह मेंशन के अंदर फटा, जबकि दूसरा मुख्य गेट के बाहर गिराया गया. धमाके के बाद अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए. घटना की सूचना मिलते ही सरायढेला पुलिस के साथ सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे. पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. सिंह मेंशन आवास में झरिया की विधायक रागिनी सिंह, पूर्व विधायक संजीव सिंह और कुंती सिंह रहती हैं. हालांकि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

अमन सिंह गिरोह ने ली बमबाजी की  जिम्मेदारी

अमन सिंह गिरोह के शंकर सिंह ने इस बमबाजी की जिम्मेदारी ली है. एक पर्चा वायरल हो रहा है, जिसमें धमकी दी गई है, धमकी भरे पर्चे में लिखा हुआ है कि,'जिस धरती पर अमन का खून बहा है, उसे बंजर कर देंगे.' वायरल पर्चे में धनबाद के कोयला और लोहा कारोबारियों से रंगदारी देने की बात कही गई है. साथ ही संजीव सिंह का दरवाजा तोड़ने और 'सबको चुन-चुनकर मारने' की धमकी भी दी गई है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अपराधियों की तलाश जारी है.

यह भी पढ़ें: Union Budget 2026: बजट की 10 बड़ी बातें, जानें किसे क्या मिला?

संबंधित सामग्री

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया