न्यूज11 भारत
महागामा/डेस्क: अभी की बड़ी खबर महागामा से निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि महागामा थाना क्षेत्र में महागामा केंचुआ चौक के समीप बैंक आफ इंडिया बैंक में डकैती की कोशिश की गई है. इस दौरान बैंक में मौजूद गार्ड घायल हो गया है. वहीं घटना की सुचान मिलते ही मौके पर महागामा थाने के पुलिस प्रशासन पहुंच गए हैं. पुलिस बैंक समेत अगल बगल में लगे CCTV कैमरा को खंगाल रही है. अपराधियों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है.