न्यूज़11 भारत
जमशेद्पुर/डेस्क: टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. कंपनी में बोनस समझौते पर मैनेजमेंट और यूनियन के बीच सहमति बन गई है. समझौते के बाद अब कर्मचारियों को जल्द ही बोनस की रकम मिलेगी. बोनस समझौते को लेकर टाटा स्टील मैनेजमेंट और यूनियन के अधिकारियों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए. इसके तहत कर्मचारियों के बीच कुल 315 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जाएगी. 11 सितंबर तक सभी कर्मचारियों के खाते में बोनस की राशि भेजी जाएगी .
इसे भी पढ़ें: धनबाद: मैथन टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कार ने दो ट्रक चालकों को रौंदा, मौके पर मौत