न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में मौसम का मिज़ाज अब पूरी तरह बदल चुका हैं. उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जहां हाल ही तक अधिकतम तापमान 15-16 डिग्री था, अब यह 12 डिग्री तक आ गया हैं. गुमला जिले में पिछले 24 घंटे का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. राज्य के पांच जिलों को छोड़कर बाकी जगहों पर तापमान 15 डिग्री से नीचे ही रहा.
अलाव के पास जुटने लगे लोग
सिमडेगा, रामगढ़, खूँटी और पलामू जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान 11-12 डिग्री तक पहुंच गया हैं. ऐसे में शाम होते ही चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई हैं. कुछ दिन पहले तक लोग स्वेटर नहीं पहनते थे, लेकिन अब शाम होते ही लोग आग के पास खड़े होकर गर्मी पाने की कोशिश कर रहे हैं. अगले 24 घंटों में इन जिलों में तापमान 8-9 डिग्री तक गिरने का अनुमान हैं.
दोपहर में भी महसूस हो रही ठंड
दोपहर के समय भी बोकारो, खूंटी, लोहरदगा और लातेहार जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 25-27 डिग्री के बीच ही रहा. कांकनी हवाओं के चलते विशेषकर टू-व्हीलर चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा. अगले 24 घंटों में इन जिलों का अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक जाने की संभावना हैं.
10 नवंबर से बेजोड़ ठंड का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, 10 नवंबर से पश्चिमी हवाओं का प्रभाव और बढ़ेगा और हिमालय में बर्फबारी शुरू होने से झारखंड में अचानक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी. राजधानी रांची समेत झारखंड के घाटी क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय कोहरा और धुंध का असर बढ़ गया हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 12 नवंबर तक सुबह का समय कोहरे वाला और दिन का मौसम साफ रहेगा, जिससे मौसम शुष्क और ठंडा रहेगा.
यह भी पढ़े: फिर दिखेगा 'थाला' का जादू, IPL 2026 में खेलेंगे MS Dhoni, CSK ने की पुष्टि