सनसनी

शाहपुर में ग्रामीण बैंक के पास मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी चैनपुर पुलिस

शुरुआती जांच और परिस्थितियों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि युवक की अत्यधिक नशे की हालत में मौत हुई होगी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
शाहपुर में ग्रामीण बैंक के पास मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी चैनपुर पुलिस

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: मेदिनीनगर के शाहपुर क्षेत्र स्थित ग्रामीण बैंक के पास बुधवार शाम करीब 4बजे  35 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई.

शुरुआती जांच और परिस्थितियों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि युवक नशे का आदी था और अत्यधिक नशे की हालत में ही उसकी मौत हुई होगी. हालांकि, मौत की असली वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा.
मामले की जानकारी देते हुए चैनपुर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया गया है. पुलिस फिलहाल युवक की पहचान कराने के प्रयासों के साथ मामले की छानबीन कर रही है.

यह भी पढ़ें: ईपीएफओ वेतन सीमा को 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह करने को कैबिनेट ने दी मंजूरी दी

संबंधित सामग्री

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.