मनीष मंडल/न्यूज11 भारत
बेंगाबाद/डेस्क: गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत करणपुरा पंचायत के खुट्टाबांध गांव में रविवार की दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तीन दिनों से लापता 58 वर्षीय संजूम अंसारी का शव गांव के ही कुएं में तैरता हुआ मिला. शव दिखाई देते ही मौके पर लोगों की भीड़ में पड़ी और पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया. सूचना मिलते ही बेंगाबाद पुलिस अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला और उसे कागजी प्रक्रिया कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं इस संजूम अंसारी के परिजनों ने तीन दिन पूर्व बेंगाबाद थाना में गुमसुदगी का मामला दर्ज कराई थी और लगातार खोजबीन की जा रही थी लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया. स्थानीय लोगों ने अनुसार रविवार की दोपहर गांव के ही कुएं में अंजुम अंसारी का शव तैरता देखा गया. वहीं शव के मिलने से परिजनों में रो-रो कर बुरा हाल हो गया और पूरे गांव में मातम पसर गया. इधर ग्रामीणों ने बताया जाता है कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज कर जांच पड़ताल में जुट गई है.
यह भी पढ़े: दानापुर नगर परिषद में भड़का गुस्सा: दैनिक मजदूरों ने गेट पर ताला जड़ा, आगजनी कर जताया विरोध