न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क: जिले के ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के लुम्बा-सतबहिनी पंचायत अंतर्गत नवगढ़ गांव में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब दो दिनों से लापता 15 वर्षीय युवती का शव घर के पास स्थित कुएं में तैरता मिला. मृतका की पहचान शिव कुमार पासवान की पुत्री रामा कुमारी के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार, रामा कुमारी 14 सितंबर को अपने घर से लापता हो गई थी. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. इसी बीच आज बुधवार सुबह घर के पास स्थित कुएं में शव तैरता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी.
सूचना मिलते ही ऊंटारी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातम का माहौल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें: पलामू: चैनपुर के पनेरीबांध से दो नाबालिग बच्चियां लापता, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका