प्रखण्ड सिसई थाना क्षेत्र में पेड़ से लटकाते अज्ञात युवक-युवती के शव बरामद

By : News11 Bharat
प्रखण्ड सिसई थाना क्षेत्र में पेड़ से लटकाते अज्ञात युवक-युवती के शव बरामद

सुरेन्द्र कुमार/न्यूज11  भारत 

सिसई/डेस्क: सिसई थाना क्षेत्र के रेड़वा जिंगरिया पहाड़ी पर, बबूल के पेड़ पर अज्ञात  युवक और युवती का शव फांसी के फंदे पर झूलता पाया गया.दोनों के शव एक ही रस्सी के सहारे झूल रहे थे.  दोनों के शव में सड़न एवं कीड़े लग गए थे. जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है, कि युवक-युवती एक सप्ताह से अधिक समय से इसी प्रकार फांसी के फंदे पर झूल रहे थे और निर्जन स्थान पर, होने के कारण इन पर किसी की नज़र नहीं पडी. घटना स्थल की दूरी रांची गुमला रोड से बमुश्किल 200-250 मीटर बतायी जा रही है. दोनों मृतकों की वेश-भूषा के आधार पर दोनों को इस क्षेत्र से बाहर का बताया जा रहा है.

घटना की सूचना मिलने के बाद, सहायक अवर निरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में सिसई पुलिस घटना स्थल पर जाकर दोनों शव को फंदे से नीचे उतार कर, पोस्ट मार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया.

पुलिस ने युवक के पास से एक डायरी कुछ फोन नंबर एवं वोटर आईडी बरामद किया है. जिसके आधार पर, युवक के चाईबासा निवासी होने का अनुमान लगाया जा रहा है. युवक-युवती दोनों की उम्र लगभग 24-25 साल करीब बतायी जा रही है. 

घटना स्थल पर, एक पतला कंबल एवं झोले में कुछ दैनिक उपयोग का सामान भी बरामद हुआ है. फिलहाल युवक-युवती का शव पोस्ट मार्टम हाऊस गुमला में पहचान हेतु रखा गया है. घटना से सम्बंधित पुलिस प्रशासन गहन जांच-पड़ताल में लगा हुआ है.

यह भी पढ़ें: पटना के विभिन्न इलाकों में प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, दूसरे जिलों में भी अभियान जारी

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य