चैनगड़ा में प्रखंड स्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन, भाग लेने पहुंचे 600 प्रतिभागी

By : News11 Bharat
चैनगड़ा में प्रखंड स्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन, भाग लेने पहुंचे 600 प्रतिभागी

न्यूज11  भारत

बुढ़मू/डेस्क: सोमवार को प्रखंड के चैंनगड़ा में प्रखंड स्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया. रामकृष्ण मिशन आश्रम,दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र रांची एवं राज्य सरकार के खेलकूद एवं युवकार्य निदेशालय के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में लगभग छह सौ प्रतिभागी शामिल हुए.कार्यक्रम का शुभारंभ आश्रम के योग शिक्षक प्रीतम बनिक द्वारा योगाभ्यास  ,वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया.

मौके पर सुनीता देवी व उनकी महिला समूह द्वारा आकर्षक स्वागत गीत व नृत्य की प्रस्तुति की गयी.कार्यक्रम में अखंडानंड शिक्षा एवं संस्कार केंद्र की अंशिका कुमारी द्वारा स्वदेश मंत्र,अन्य समिति द्वारा हनुमान चालीसा का अखंड पाठ किया गया.

मौके पर दिव्यायन के सचिव स्वामी भावेशनंद सामूहिक ध्यान के माध्यम से कार्यक्रम का उद्देश्य बताया. उन्होंने  महिला व पुरुष को समजरूपी पक्षी के दोनों पंख बताते हुए इनमें संतुलन बनाने से विकास का मार्ग प्रशस्त होने की बात कही.उन्होंने युवाओ को स्वामी विवेकानंद जी से प्रेरणा लेते हुए तीन तरह की शिक्षा विद्यालय शिक्षा,कारीगरी शिक्षा व नैतिक शिक्षा की आवश्यकता की आवश्यकता बतायी.उन्होंने स्वामी विवेकानंद के वाणी बनो और बनाओ की प्रेरणा के साथ युवाओ को 3एच ,हाथ,बुद्धि और हृदय के विषय में बताया.आश्रम के  ब्रह्मचारी स्वामी  राजीव चैतन्य जी ने आश्रम द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया.

स्वामी भकितशानंद ने चरित्र निर्माण को राष्ट्रीय उन्नति केलिये आवश्यक बताया.कार्यक्रम में स्कूली छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा--एक  छोटी चिंगारी का मंचन कर नशा उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजयकृत उच्च विद्यालय  चैन गड़ा की प्रधानाध्यपिका कमला भगत,प्रमुख सत्यनारायण मुंडा उपस्थित हुए.मौके पर रीना नायक,अखिलेश सिंह,रंथी देवी,घनेनाथ महतो,प्रदीप महतो,सीता कुमारी,बसंत साहू उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: डॉ रंजीत कर्ण बने कोल्हान विश्वविद्यालय के नए कुलसचिव, कुलपति  ने दी शुभकामनाएं

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य