अरुण कुमार यादव/न्यूज़11 भारत
गढ़वा/डेस्क: गढ़वा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गढ़वा नगर परिषद कार्यालय के सामने नगर निकाय चुनाव अविलंब ईवीएम मशीन से कराने, दलगत स्थिति में चुनाव कराने को लेकर महाधरना कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष धनंजय गोंड ने किया. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पुर्व सांसद घुरण राम ने कहा कि झामुमो सरकार झारखंड में हार के डर से नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं करा रही हैं. उन्होंने कहा कि देश में हर जगह EVM प्रणाली को सबसे अच्छा सुरक्षित माना गया है, लेकिन झामुमो सरकार बैलेट पेपर से चुनाव कराने में लगी हुई है इससे यह साबित होता है कि झामुमो सरकार का मंशा साफ नहीं है. उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव नहीं होने से शहरी क्षेत्र का विकास रुक गया है जो सुविधाएं शहरवासियों को मिलनी चाहीए वह सुविधा नहीं मिल पा रहा है. लोकतंत्र में जनता के अधिकार के लिए चुनाव प्रणाली को सबसे मजबूत आधार माना गया है लेकिन हेमंत सरकार जनता का भला नहीं चाहती है. पिछले कई सालों से हेमंत सरकार सोची समझी रणनीति के तहत नगर निकाय चुनाव नहीं करा रही हैं.
भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि कहा कि नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ता समय समय पर आंदोलन करते रहे हैं क्योंकि भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था को ठीक हो सके इसके लिए लगातार काम करती हैं. शहरी क्षेत्रों में नली गली से लेकर कोई भी आवश्यक कार्य नहीं हो रहा है. नगर परिषद क्षेत्र के पदाधिकारी फंड का रोना रोते रहते हैं यह सच है कि फंड के अभाव में कोई काम नहीं हो रहा है. पिछले कुछ सालों से गरीबों को मिलने वाली आवास तक बंद कर दिया गया है. गढ़वा विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी ऊर्फ रिंकू तिवारी ने कहा कि कहा कि नगर निकाय चुनाव नहीं होने से जनता का कोई काम नहीं हो रहा है हेमंत सरकार में कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद क्षेत्र को लुट का अड्डा बना चुके हैं उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर नगर निकाय चुनाव इस बार रद्द किया गया तो भाजपा कार्यकर्ता जनता के साथ सरकार का ईट से ईट बजाने के लिए तैयार बैठे हैं.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रघुराज पाण्डेय सूरज गुप्ता संतोष दुबे आजसू जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा संजय ठाकुर बब्लू पटवा भाजपा नेत्री कंचन जायसवाल परीक्षित तिवारी विकास तिवारी अशोक केसरी राजेश यादव उदय कुशवाहा मनीष गुप्ता नसरुद्दीन जितेंद्र चंद्रवंशी रुपू महतो उमेश कश्यप रविन्द्र जायसवाल मुरारी यादव डॉ लालमोहन बसंत प्रसाद प्रवीण पाल सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.