गावां में एसआईआर व संगठन मजबूती पर भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला मंत्र, धनबाद विधाय...

गावां में एसआईआर व संगठन मजबूती पर भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला मंत्र, धनबाद विधायक राज सिन्हा हुए शामिल

गावां में एसआईआर व संगठन मजबूती पर भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला मंत्र धनबाद विधायक राज सिन्हा हुए शामिल

संदीप बरनवाल/न्यूज़11/भारत

गावां/डेस्क: गावां प्रखंड के माल्डा मंडल की बैठक सोमवार को साहू धर्मशाला, माल्डा में मंडल अध्यक्ष नवीन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद विधायक राज सिन्हा  शामिल हुए. बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारी, एसआईआर अभियान तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राज सिन्हा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे केंद्र सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं. उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और संगठन विस्तार पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया.

विधायक ने राज्य सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि झारखंड में विकास कार्यों की गति धीमी पड़ गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है तथा भ्रष्टाचार बढ़ा है. उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा लगातार संघर्ष कर रही है. बैठक में पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: मनोहरपुर में तेज आंधी-बारिश में पेड़ गिरने से ग्रामीण का घर क्षतिग्रस्त, राहत सहायता की मांग

संबंधित सामग्री

बसिया: जिप सदस्य बसंती डूंगडुंग की पहल रंग लाई, कलिगा-सिरिबिडा सड़क मरम्मती के लिए हुई नापी

झारखंड

बसिया: जिप सदस्य बसंती डूंगडुंग की पहल रंग लाई, कलिगा-सिरिबिडा सड़क मरम्मती के लिए हुई नापी

बरवाडीह में प्रखंड प्रमुख ने सुनी लोगों की समस्याएं, विकास योजनाओं को लेकर की चर्चा

झारखंड

बरवाडीह में प्रखंड प्रमुख ने सुनी लोगों की समस्याएं, विकास योजनाओं को लेकर की चर्चा

लुकुमखाड़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त, कारोबारियों में मचा हड़कंप

झारखंड

लुकुमखाड़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त, कारोबारियों में मचा हड़कंप

मनोहरपुर में तेज आंधी-बारिश में पेड़ गिरने से ग्रामीण का घर क्षतिग्रस्त, राहत सहायता की मांग

झारखंड

मनोहरपुर में तेज आंधी-बारिश में पेड़ गिरने से ग्रामीण का घर क्षतिग्रस्त, राहत सहायता की मांग

आगामी मॉनसून सत्र में पेश हो सकता है परिसीमन विधियेक, 170 लोकसभा क्षेत्रों के पुनर्गठन का सुझाव

देश-विदेश

आगामी मॉनसून सत्र में पेश हो सकता है परिसीमन विधियेक, 170 लोकसभा क्षेत्रों के पुनर्गठन का सुझाव

आर्थिक सलाहकार परिषद की कार्यपत्रिका में 'टार्गेटेड डिलिमिटेशन' का प्रस्ताव, बड़े क्षेत्रों को बांटने पर जोर