भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने झारखंड सरकार पर साधा निशाना, कहा- 'असुरक्षित बहन बेटियां...'

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने झारखंड सरकार पर साधा निशाना, कहा- 'असुरक्षित बहन बेटियां...'

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने झारखंड सरकार पर साधा निशाना कहा- असुरक्षित बहन बेटियां

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने आज हजारीबाग जिला अंतर्गत विष्णुगढ़ के कुसुंबा गांव में 12 वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या की तीव्र भर्त्सना की है. श्री साहू कल 27 मार्च को 11 बजे कुसुंबा गांव जाकर परिजनों से मुलाकात करेंगे.

आदित्य साहू ने कहा कि हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कुसुम्बा गांव में 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और उसकी निर्मम हत्या ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है. यह सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था की विफलता और सरकार की संवेदनहीनता का जीता-जागता उदाहरण है. आदित्य साहू ने कहा कि नवरात्र का पवित्र त्यौहार चल रहा. घरों में बेटियों की पूजा हो रही . ऐसे में एक बेटी के साथ ऐसा कु कृत्य यह बताता है कि राज्य में पुलिस प्रशासन का भय नहीं.अपराधी बेखौफ हैं और पुलिस प्रशासन मस्त है.

कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाएं यह सवाल खड़ा कर रही हैं कि आखिर सरकार किस बात का इंतजार कर रही है? क्या निर्दोषों की जान यूं ही जाती रहेगी और प्रशासन मूकदर्शक बना रहेगा? कहा कि इस हृदयविदारक घटना की जितनी निंदा की जाए कम है. घटना ने राज्य को फिर से कलंकित किया है. कहा कि  दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दी जाए. साथ ही सरकार को जवाब देना होगा कि आखिर प्रदेश में कानून का राज कब स्थापित होगा?

यह भी पढ़ें: राजधानी रांची में रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह लगातार कर रहे जुलूस मार्ग का निरीक्षण

संबंधित सामग्री

पंडरा में हुए मारपीट और गोलीबारी मामले में पुलिस की कार्रवाई, 04 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद  

झारखंड

पंडरा में हुए मारपीट और गोलीबारी मामले में पुलिस की कार्रवाई, 04 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद  

रामनवमी पर पलामू पुलिस की सोशल मीडिया पर पैनी नजर, भड़काऊ पोस्ट करने वाले पांच लोगों पर हुई बड़ी कार्रवाई

झारखंड

रामनवमी पर पलामू पुलिस की सोशल मीडिया पर पैनी नजर, भड़काऊ पोस्ट करने वाले पांच लोगों पर हुई बड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत जेएन सिंह को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

झारखंड

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत जेएन सिंह को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

बड़ाजामदा रेलवे फाटक के समीप भीषण रेल हादसा होते-होते बची, तीन डब्बे में बेपटरी

झारखंड

बड़ाजामदा रेलवे फाटक के समीप भीषण रेल हादसा होते-होते बची, तीन डब्बे में बेपटरी

JBVNL के दो जीएम का हुआ तबादला, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

झारखंड

JBVNL के दो जीएम का हुआ तबादला, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी