भाजपा प्रदेश महामंत्री ने झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान पर किया पलटवार, जानें क्या कहा

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान पर किया पलटवार, जानें क्या कहा

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान पर किया पलटवार जानें क्या कहा

न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान पर बड़ा पलटवार किया है. भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने कहा कि राज्य का सत्ताधारी गठबंधन पहले से ही निकाय चुनाव में हार के परिणाम की आशंका से भयभीत है. इसीलिए राज्य सरकार ने दलीय आधार पर चुनाव नहीं कराए. इतना ही नहीं तकनीक के इस युग में भी हेमंत सरकार ने बैलेट से निकाय चुनाव कराने का निर्णय लिया ताकि पुलिस प्रशासन को टूल किट बनाकर चुनाव को प्रभावित कर सकें.

भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार ने कहा कि बावजूद इसके जब इनके समर्थित उम्मीदवारों की हार दिखाई पड़ रही तो झामुमो अनर्गल आरोप लगाने पर उतारू हो गया. अपराधियों, गुंडों से पूरे राज्य में दहशत फैलाए जा रहे. अपनी बातों को आगे रखते हुए उन्होंने कहा कि एक तरफ दहशत, भय, आतंक दूसरी ओर भ्रम, दुष्प्रचार का सहारा. उन्होंने कहा कि अगर झामुमो में थोड़ी भी राजनीतिक समझ, नैतिकता है तो अविलंब बाबूलाल मरांडी के द्वारा पैसे बांटने की बात साबित करे. पुलिस प्रशासन उसके हाथों में है.

भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने कहा कि एक तरफ आचार संहिता की बड़ी बड़ी बातें सुप्रियो भट्टाचार्य कर रहे और चुनाव प्रचार की समय सीमा समाप्त होने, साइलेंस पीरियड में उन्होंने रांची नगर निगम  के लिए झामुमो के समर्थित उम्मीदवार के लिए खुलेआम चुनाव चिन्ह बताकर वोट मांगा. भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने कहा कि केवल अपने प्रत्याशी की ही नहीं बल्कि राज्य के पुलिस प्रशासन के सहारे वोट को प्रभावित करने की मंशा भी सुप्रियो भट्टाचार्य की प्रेसवार्ता में उजागर हुआ है. भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने अविलंब सुप्रियो भट्टाचार्य पर एफआईआर दर्ज करने की चुनाव आयोग से मांग की.

यह भी पढ़ें: रांची के मोरहाबादी में गाड़ी में हुए एक व्यक्ति के मौत मामले सच आया सामने, जांच में हुआ खुलासा

संबंधित सामग्री

धूमधाम से मनाया गया एमडीजे पब्लिक स्कूल का 17वां वार्षिकोत्सव समारोह

बिहार

धूमधाम से मनाया गया एमडीजे पब्लिक स्कूल का 17वां वार्षिकोत्सव समारोह

नावाडीह के सोन डीला में दिखा जंगली हाथी, वन विभाग ने घंटों चलाया रेस्क्यू अभियान

बिहार

नावाडीह के सोन डीला में दिखा जंगली हाथी, वन विभाग ने घंटों चलाया रेस्क्यू अभियान

Breaking: नगर निकाय चुनाव को लेकर समर्थकों में हुआ विवाद, धुर्वा के वार्ड 39 में आपस में भिड़ गये दो प्रत्याशी समर्थक

झारखंड

Breaking: नगर निकाय चुनाव को लेकर समर्थकों में हुआ विवाद, धुर्वा के वार्ड 39 में आपस में भिड़ गये दो प्रत्याशी समर्थक

आवंटित जमीन से अधिक खनन पर कार्रवाई, गांडेय के महादेवडीह पत्थर खदान संचालक पर केस दर्ज

झारखंड

आवंटित जमीन से अधिक खनन पर कार्रवाई, गांडेय के महादेवडीह पत्थर खदान संचालक पर केस दर्ज

बेंगाबाद खण्ड में विराट हिन्दू सम्मेलन का सफल आयोजन, शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन का आह्वान

झारखंड

बेंगाबाद खण्ड में विराट हिन्दू सम्मेलन का सफल आयोजन, शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन का आह्वान