वार-पलटवार

कोचिंग संस्थानों को लेकर रांची नगर निगम के एक्शन की टाइमिंग पर बीजेपी ने सरकार की नीयत पर उठाए सवाल

झारखंड में कोचिंग संस्थानों को लेकर रांची नगर निगम के एक्शन पर अब सियासत तेज

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
कोचिंग संस्थानों को लेकर रांची नगर निगम के एक्शन की टाइमिंग पर बीजेपी ने सरकार की नीयत पर उठाए सवाल

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: झारखंड में कोचिंग संस्थानों को लेकर रांची नगर निगम के एक्शन पर अब सियासत तेज हो गई है.. कार्रवाई को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं.. बीजेपी ने कार्रवाई की टाइमिंग और सरकार की नीयत पर सवाल खड़े किए हैं, तो झामुमो ने छात्र आंदोलन के पीछे कोचिंग माफियाओं की भूमिका को बड़ा मुद्दा बताया है.. वहीं कांग्रेस ने कार्रवाई को नियमों के मुताबिक बताया है.
 
वहीं सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बीजेपी के आरोपों को खारिज करते हुए छात्र आंदोलन के पीछे कोचिंग संस्थानों और कथित कोचिंग माफियाओं की भूमिका पर सवाल उठाए हैं. झामुमो का कहना है कि छात्रों को आंदोलन के लिए उकसाने और आंदोलन को हवा देने में कोचिंग माफियाओं की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए.

इधर कांग्रेस ने निगम प्रशासन की कार्रवाई का बचाव किया है. कांग्रेस का कहना है कि यदि किसी संस्थान में नियमों का उल्लंघन पाया गया है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होना स्वाभाविक है.

छात्र आंदोलन, कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई और उसके बाद शुरू हुई सियासी बयानबाजी ने पूरे मामले को और गरमा दिया है. अब सवाल सिर्फ कार्रवाई का नहीं, बल्कि कार्रवाई की वजह, टाइमिंग और उसके पीछे की भूमिका का भी है. ऐसे में आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासत और तेज होने के आसार हैं.

यह भी पढ़ें: नशे के खिलाफ एकजुट हुआ चितरपुर, जागरूकता जुलूस में उठी बुलंद आवाज

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य