झारखंड में हेमंत सरकार के खिलाफ बीजेपी का हल्लाबोल, पाकुड़ में बिजली-पानी को लेकर निकली महारैली

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
झारखंड में हेमंत सरकार के खिलाफ बीजेपी का हल्लाबोल, पाकुड़ में बिजली-पानी को लेकर निकली महारैली

:न्यूज11  भारत

पाकुड़/डेस्क: बीजेपी पाकुड़ द्वारा हेमंत सरकार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन और महारैली का आयोजन किया गया. रैली रेलवे स्टेशन परिसर से निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए. रैली का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता मुर्मू ने किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

बीजेपी नेताओं ने राज्य में बिजली और पानी की समस्या को लेकर सरकार पर जनता की उपेक्षा का आरोप लगाया. नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई राशि को मैया सम्मान योजना में खर्च किया जा रहा है, जिसके कारण जरूरतमंद लोगों को आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है.

वहीं बीजेपी नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि पूरे झारखंड में आयुष्मान योजना का कार्य लगभग ठप हो चुका है, जिससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को इलाज में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ लगातार नारेबाजी करते रहे. नेताओं ने कहा कि राज्य की जनता बिजली, पानी और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है, लेकिन सरकार इस ओर गंभीर नहीं है.

महिला बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया.

यह भी पढ़ें: MMCH की लापरवाही पर फूटा जनाक्रोश, मां और अजन्मे बच्चे की मौत से मचा कोहराम, बीजेपी कर्यकर्त्ता ने किया हंगामा

संबंधित सामग्री

गुमला की प्रगति कुमारी को UGC-NET परीक्षा में मिली बड़ी सफलता, क्षेत्र में खुशी का माहौल 

गुमला की प्रगति कुमारी को UGC-NET परीक्षा में मिली बड़ी सफलता, क्षेत्र में खुशी का माहौल 

गुमला जिले की बसिया निवासी प्रगति कुमारी ने अपनी मेधा और लगन का लोहा मनवाते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है.

जमीन फर्जीवाड़ा: हेमंत सोरेन पर आरोप गठन के बिंदु पर आज होगी सुनवाई 

जमीन फर्जीवाड़ा: हेमंत सोरेन पर आरोप गठन के बिंदु पर आज होगी सुनवाई 

मामले की सुनवाई पीएमएलए की विशेष कोर्ट में होगी.

झारखंड में हत्या का केस, गुजरात में जिंदा मिली महिला; मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा

झारखंड में हत्या का केस, गुजरात में जिंदा मिली महिला; मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा

महिला के पिता ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया और उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया

पलामू: डागरा पुलिस पिकेट में तैनात SAP सूबेदार ने खुद को मारी गोली, मौत

पलामू: डागरा पुलिस पिकेट में तैनात SAP सूबेदार ने खुद को मारी गोली, मौत

पिकेट में तैनात सैप (SAP) के सूबेदार बुचुन पाल ने अपनी ही सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है.

रांची: देर रात BIT मेसरा के हॉस्टल में पंखे से लटका मिला छात्रा का शव

रांची: देर रात BIT मेसरा के हॉस्टल में पंखे से लटका मिला छात्रा का शव

बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (BIT) मेसरा के हॉस्टल में एक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला.