न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के मोकामा विधायक अनंत सिंह और पार्टी के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) नीरज कुमार के बीच इन दिनों काफी तनातनी है। नीरज कुमार के साथ राजनीतिक विवाद के बीच अनंत सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने नीरज कुमार को बजरंगबली मंदिर के पास आमने-सामने बहस की चुनौती दी और कहा कि इससे सारी बातें स्पष्ट हो जाएंगी।
अनंत सिंह ने आरोप लगाया कि नीरज कुमार पिछले 15-18 वर्षों से उनके खिलाफ बयान देते रहे हैं। उन्होंने एके-47 मामले का जिक्र करते हुए नीरज पर गंभीर आरोप भी लगाए और मामले की जांच के लिए नार्को टेस्ट की मांग की।
अनंत सिंह ने दावा किया कि उन्होंने कई बार नीरज कुमार की जीत में मदद की है। साथ ही उन्होंने अनुज को अपना उम्मीदवार बताते हुए उनके समर्थन का ऐलान किया। टिकट को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी टिकट दे तो ठीक, नहीं तो वे निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं।