विकास कुमार/न्यूज़ 11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क: महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता अजित पवार के आकस्मिक निधन पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पूर्व झारखंड प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड के पूर्व मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलेश कुमार सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है.कमलेश कुमार सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि अजित पवार का असामयिक निधन भारतीय राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति है.वे एक अनुभवी प्रशासक, स्पष्ट सोच वाले और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता थे. उनके नेतृत्व और कार्यशैली ने सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया.उन्होंने यह भी कहा कि अजित पवार के साथ उनका संबंध केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि आत्मीय रहा है, और उनका अचानक जाना व्यक्तिगत रूप से अत्यंत दुखद है.इसी क्रम में एनसीपी के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता रहे एवं वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता सूर्य सोनल सिंह ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अजित पवार अपने नेतृत्व कौशल, प्रशासनिक क्षमता और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता के लिए सदैव याद किए जाएंगे. उनका निधन राजनीति और समाज दोनों के लिए क्षति है. दोनों नेताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्राप्त हो.
यह भी पढ़ें: नवादा: भोला बीघा में दो घरों में लाखों की चोरी,नकदी, जेवर, बर्तन और कपड़े भी चुरा ले गए