नवरात्रि की भक्ति में डूबे भाजपा जिला महामंत्री ज्योति पांडे: डाल्टनगंज में पूजा पंडालों का किया भ्रमण

By : Admin
नवरात्रि की भक्ति में डूबे भाजपा जिला महामंत्री ज्योति पांडे: डाल्टनगंज में पूजा पंडालों का किया भ्रमण

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
भाजपा जिला महामंत्री सह युवा नेता ज्योति पांडे ने डाल्टनगंज विधानसभा के विभिन्न पूजा पंडाल का किया भ्रमण दुर्गा माता से प्रार्थना कर मांगा क्षेत्र की खुशहाली. नवरात्रि के पावन अवसर पर ज्योति पांडे ने लहलहे,  चैनपुर, शाहपुर ,डाल्टनगंज के विभिन्न पूजा पंडाल में जाकर दुर्गा माता की पूजा अर्चना की. मां अम्बे क्लब सिंदुरिया के द्वारा रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया है जिसमें कथावाचक के रूप में परम आदरणीय मारुति किंकर जी महाराज के द्वारा  रामचरितमानस मानस पाठ किया जा रहा है श्री पांडेय ने रामचरितमानस की आरती कर प्रवचन कार्यक्रम का शुभारंभ किया   श्री पांडे ने कई कार्यक्रम  में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सनातन धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है यह पर्व  माता दुर्गा की शक्ति,भक्ति और आशीर्वाद का प्रतीक माना जाता है नवरात्रि में हम सभी माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते हैं और अपने  परिवार ,समाज में सुख, शांति, समृद्धि के लिए दुर्गा माता से प्रार्थना करते हैं यह नौ दिन का अवसर केवल भक्ति और श्रद्धा का प्रतीक ही नहीं साधकों के लिए साहसिक,मानसिक ,शक्ति और सकारात्मकऊर्जा प्राप्त करने का अवसर भी होता है यहां के युवाओं में नवरात्रि को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है बहुत ही सुंदर तरीके से पूरे क्षेत्र में नवरात्रि की पूजा बहुत ही धूमधाम से मनाई जा रही है मेरी ओर से आप सभी को नवरात्रि की बहुत-बहुत शुभकामनाएं इस अवसर पर वेद प्रकाश शर्मा ,अनूप तिवारी ,चंदू गुप्ता ,विजय गुप्ता, विवेक अग्रवाल ,प्रशांत तिवारी ,नवनीत प्रजापति नितेश कमलापुरी आलोक तिवारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़े: कल 2 अक्टूबर को शिवाजी मैदान में होगा रावण वध कार्यक्रम.. झूलन राम

संबंधित सामग्री

बिहार में अपराध: मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान, कहा- हर घटना के पीछे...

बिहार में अपराध: मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान, कहा- हर घटना के पीछे...

बिहार में अपराध पर राजस्व विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान सामने आया है। 

खुशखबरी! त्योहारों पर बिहार के लिए चलेंगी 145 स्पेशल बसें, यात्रियों को बड़ी राहत

खुशखबरी! त्योहारों पर बिहार के लिए चलेंगी 145 स्पेशल बसें, यात्रियों को बड़ी राहत

दशहरा, दीपावली और छठ पर बिहार आने वाले परदेसियों को विशेष बस सुविधा मिलेगी। 

हाईवे पर गलत पार्किंग से बढ़ रहे हादसे, सड़क किनारे खड़े वाहन ले रहे जान; पढ़िए News11 की स्पेशल रिपोर्ट

हाईवे पर गलत पार्किंग से बढ़ रहे हादसे, सड़क किनारे खड़े वाहन ले रहे जान; पढ़िए News11 की स्पेशल रिपोर्ट

कोर्ट ने हाईवे पर लगातार हो रहे सड़क हादसों के पीछे 2 बड़ी समस्याएं बताईं. इनमें पहला हाईवे के किनारे अवैध कब्ज़ा और दूसरा सड़क पर खड़े वाहन हैं. 

गुमला में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, एक की मौत; दो युवक गंभीर

गुमला में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, एक की मौत; दो युवक गंभीर

घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर शहर की ओर भागने लगा. इस दौरान उसने दो और युवकों को टक्कर मार दी.