पड़वा में हिन्द मजदूर सभा के एरिया कार्यालय का उद्घाटन कर बोले बिनू सिंह- स्थानी...

पड़वा में हिन्द मजदूर सभा के एरिया कार्यालय का उद्घाटन कर बोले बिनू सिंह- स्थानीय ग्रामीणों व मजदूरों के शोषण को बर्दाश्

पड़वा में हिन्द मजदूर सभा के एरिया कार्यालय का उद्घाटन कर बोले बिनू सिंह- स्थानीय ग्रामीणों व मजदूरों के शोषण को बर्दाश्

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: मजदूर संगठन हिन्द मजदूर सभा का कार्यालय पड़वा प्रखण्ड क्षेत्र के राजहरा कोलियरी मोड़ पर खुला. रविवार को इसका उदघाटन समाजसेवी विनय कुमार सिंह उर्फ बिनू सिंह ने किया. कार्यालय उदघाटन के पूर्व मजदूरों व स्थानीय ग्रामीणों ने समाजसेवी विनय कुमार सिंह उर्फ बिनू सिंह का गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए फुल मालाओं से लाद दिया. मौके पर समाजसेवी विनय कुमार सिंह उर्फ बिनू सिंह कहा कि सीसीएल का राजहरा कोलियरी सहित इलाके में जो भी निजी कोल कंपनी कार्य कर रहीं हैं वह अपने कार्य संस्कृति में सुधार लाएं. किसी भी परिस्थिति में स्थानीय ग्रामीणों व मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

सीसीएल का राजहरा कोलियरी प्रबंधन जिस तरह से ग्रामीणों को बिना बसाएं उन्हें उजाड़ने का जो प्रयास कर रही है उसे एचएमएस कभी प्रबंधन के प्रयास को सफल नहीं होने देंगी. बिनू सिंह ने स्पष्ट रूप चेतावनी देते हुए कहा कि पूर्व में भी उन्होंने ही राजहरा कोलियरी के लोगों को उनका वास्तविक हक दिलाया था और पुनः ग्रामीणों व मजदूरों का हक दिलाने का काम करेंगे इसके लिए चाहे जितना बड़ा आंदोलन करना पड़े इसके लिए एच एम एस तैयार है. उन्होंने कहा कि सीसीएल प्रबंधन जिस तरह से नियम विरुद्ध तरीके से ब्लास्टिंग कर गरीबों का घर गिराने का जो काम कर रहीं हैं उसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि जो डीएमएफटी फंड का पैसा से इस इलाके का विकास होना चाहिए था वह पैसा दूसरे इलाके में चला जा रहा है. यहां के लोग धुल फांक रहे हैं और लाभ दूसरे क्षेत्रों के लोगों को दिया जा रहा है. अब इस अन्याय के खिलाफ बिगुल फूंक दिया गया है. जिप सदस्य जयशंकर सिंह उर्फ संग्राम सिंह ने कहा कि कोई भी कोल कंपनी स्थानीय लोगों को उनका वास्तविक हक अधिकार नहीं दे रहीं हैं. एच एम एस के जिलाध्यक्ष नितेश सिंह ने कहा कि इस कार्यालय के माध्यम से इस इलाके में जो भी कंपनी काम कर रही है उससे मजदूरों व स्थानीय ग्रामीणों को उनका हक अधिकार दिलाने का काम किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि अभी सभी कोल कंपनियों द्वारा स्थानीय ग्रामीणों व मजदूरों का शोषण किया जाता रहा है लेकिन अब कंपनी को अपनी कार्य संस्कृति में सुधार लाना होगा अन्यथा कंपनी को बोरिया बिस्तर बांधकर भागना पड़ेगा. इस मौके पर नीरज तिवारी, दिलीप पांडेय, विश्व प्रकाश सिंह, आशीष शुक्ला, धर्मेन्द्र पांडेय,वार्ड सदस्य अजय भुईयां,कवि मेहता,अजय चौहान, अनुज मेहता, प्रमोद मेहता, विक्की पांडेय सहित काफी संख्या में मजदूर व ग्रामीण मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: अवैध बालू खनन व परिवहन के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत गढ़वा SDM ने CCTV फुटेज के आधार पर 13 ट्रैक्टर को किया चिह्नित

संबंधित सामग्री

मुहर्रम को लेकर गोमो - तोपचांची में रहा सौहार्दपूर्ण माहौल, प्रशासन रहा सक्रिय

झारखंड

मुहर्रम को लेकर गोमो - तोपचांची में रहा सौहार्दपूर्ण माहौल, प्रशासन रहा सक्रिय

गोमो एवं तोपचांची क्षेत्र में मुहर्रम पर्व श्रद्धा, आस्था एवं आपसी भाईचारे के माहौल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह का वातावरण देखा गया.

रांची के बगदा घाटी में दर्दनाक हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, पति-पत्नी की मौत, दो बच्चे घायल

झारखंड

रांची के बगदा घाटी में दर्दनाक हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, पति-पत्नी की मौत, दो बच्चे घायल

बुढ़मू प्रखंड के ठाकुरगांव-थाना क्षेत्र के बगदा घाटी में शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना हुई. घाटी में एक पल्सर बाइक अनियंत्रित होकर लगभग 100 फीट गहरी खाई में गिर गई.

सरला बिरला यूनिवर्सिटी में झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल 2026 शुभारंभ 

झारखंड

सरला बिरला यूनिवर्सिटी में झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल 2026 शुभारंभ 

रांची स्थित सरला बिरला यूनिवर्सिटी (SBU) में चित्रपट झारखंड के तत्वावधान में आयोजित झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल 2026 का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ.

सेल CMD से मिले मजदूर नेता, किरीबुरू अस्पताल की बदहाली और मजदूरों की समस्याओं पर सौंपा मांग पत्र

झारखंड

सेल CMD से मिले मजदूर नेता, किरीबुरू अस्पताल की बदहाली और मजदूरों की समस्याओं पर सौंपा मांग पत्र

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ, मेघाहातुबुरु इकाई ने सेल की मेघाहातुबुरु खदान के निरीक्षण पर पहुंचे SAIL के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार पांडा से मुलाकात कर क्षेत्र की गंभीर समस्याओं से अवगत कराय

किस्को क्षेत्र में अकीदत और एहतराम के साथ निकला हुसैनी जुलूस, "या हुसैन" के नारों से गूंजा इलाका

झारखंड

किस्को क्षेत्र में अकीदत और एहतराम के साथ निकला हुसैनी जुलूस, "या हुसैन" के नारों से गूंजा इलाका

लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड क्षेत्र के किस्को, होंदगा, चरहु, अरेया, नारी नवाडीह सहित विभिन्न गांवों में शुक्रवार को मुहर्रम के पवित्र अवसर पर हजरत इमाम हसन एवं हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में पू