न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क: हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड से घर के सामने से चोरी हुई बाइक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हैदरनगर से बरामद कर लिया. भुक्तभोगी मनीष यादव ने बाइक चोरी को लेकर शुक्रवार को ही हुसैनाबाद थाना में लिखित आवेदन दिया था. आवेदन मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई.मनीष यादव के अनुसार, 3 सितंबर की रात करीब 10 बजे उन्होंने अपनी HF Deluxe बाइक घर के सामने खड़ी की थी. 4 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे बाहर निकलने पर बाइक गायब मिली. आसपास काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चल सका, जिसके बाद हुसैनाबाद थाना मे आवेदन दिया था. प्राप्त जानकारी के अनुसार, हैदरनगर थाना क्षेत्र में पुराने थाना और रेलवे क्रासिंग के बीच सड़क पर बाइक लावारिस हालत में मिली थी. जांच के दौरान बाइक के कागजात से उसके हुसैनाबाद क्षेत्र का होने की जानकारी मिली. इसके बाद हैदरनगर पुलिस ने हुसैनाबाद पुलिस से संपर्क किया और बाइक को हुसैनाबाद भेज दिया. पुलिस द्वारा आवश्यक सत्यापन के बाद बाइक उसके मालिक मनीष यादव को सौंप जायेगा.
चोरी हुई बाइक हैदरनगर से बरामद
घर के सामने से चोरी हुई बाइक हैदरनगर से बरामद, आवेदन मिलते ही पुलिस हुई सक्रिय
हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड से घर के सामने से चोरी हुई बाइक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हैदरनगर से बरामद कर लिया.
By :
Ark Sahuliyar
•