न्यूज़ 11 भारत
राजगंज/डेस्क: राजगंज थाना क्षेत्र के कोलकाता-दिल्ली सिक्स लेन जीटी रोड पर जर्मुनई के समीप शुक्रवार को एक सड़क हादसा हो गया. सड़क पर अचानक आई गाय को बचाने के प्रयास में एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई. हादसे के समय बाइक पर तीन लोग सवार थे, जिनमें एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल थे. दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि अन्य दो को भी हल्की चोटें आईं.
स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को तत्काल वाहन के माध्यम से चौधरी नर्सिंग होम पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा सड़क पर अचानक गाय आ जाने के कारण हुआ. दुर्घटनाग्रस्त होंडा एसपी बाइक का पंजीकरण संख्या JH10CJ0908 बताया जा रहा है. घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.
यह भी पढ़ें: बेंगाबाद के करणपुरा में ताजिया का भव्य महाजुटान, हैरतअंगेज करतबों ने बांधा समां