न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में अब दवाइयों की किल्लत नहीं होगी. खबर आ रही है कि बहुत जल्द रिम्स का अपना मेडिकल स्टोर होगा. रिम्स का अपना मेडिकल स्टोर होने से लोगों को बड़ी राहत मिल जायेगी. खबर यह भी है कि दवाइयां मरीज तक डायरेक्ट पहुंचेगी. रिम्स में इलाज करने वालों को अभी भी बाहर से दवाइयां लेनी पड़ती थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा सभी दवाइयां लोगों को रिम्स के मेडिकल से ही उपलब्ध हो जायेंगी. रिम्स मेडिकल से दवाइयां कम से कम कीमत में मरीजों को मिलेंगी, जो कि उनके लिए और भी बड़ी खुशखबरी है.
यह भी पढ़ें: SIR की बारी अब झारखंड की, अगले महीने से शुरू होगी प्रक्रिया, 8 जनवरी को ECI टीम रांची में