न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:राजधानी रांची में पिछले 1 सप्ताह के भीतर साइबर ठगी के एक दर्जन से ज्यादा मामले थानों में रिपोर्ट किए गए हैं. किसी का मोबाइल हैक कर तो किसी के एटीएम में जालसाजी कर ये सभी ठगी की गई है. साइबर अपराधी अब व्हाट्सएप पर शादी का कार्ड भेजकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं.
रांची के हेहल निवासी रामचंद्र से भी साइबर अपराधियों ने इसी तरह का हथकंडा अपनाकर उनका मोबाइल हैक किया, फिर खाते से 2.73 लाख रुपए उड़ लिए. इस संबंध में रामचंद्र ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
रामचंद्र ने पुलिस को बताया कि 30 अप्रैल को उनके व्हाट्सएप पर एक शादी का कार्ड आया, जिसे वह खोलने के लिए क्लिक किया और उनका मोबाइल हैक हो गया. इस दौरान दो मई को उनके खाते से पांच बार में 2.73 लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली गई. फोन पर पैसे निकासी का मैसेज आने के बाद इसकी जानकारी मिली.
यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा: ग्रामीणों की राह होगी आसान, विधायक समीर मोहंती ने ₹71.36 लाख की पुलिया परियोजना का किया शुभारंभ