बेरमो: वर्तमान का एकीकृत भारत सरदार वल्लभभाई पटेल की देन - डॉ जीएन खान

By : News11 Bharat
बेरमो: वर्तमान का एकीकृत भारत सरदार वल्लभभाई पटेल की देन - डॉ जीएन खान

विश्वकर्मा भारती/न्यूज 11 भारत 

बेरमो डेस्क: डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा  में 'राष्ट्रीय एकता दिवस' कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया. ज्ञात हो कि पूरा भारत प्रत्येक वर्ष लौह- पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस के उपलक्ष में इस दिवस को मनाता है. इस वर्ष राष्ट्र उनकी 150 वीं जयंती मना रहा है. समारोह की शुरुआत प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई. प्रार्थना सभा की सभी गतिविधियां वल्लभ भाई पटेल पर ही आधारित थी.

एंजेल कुमारी ने सरदार पटेल पर आधारित सुविचार, मुस्कान और अनम ने कविता, अनीशा और अनुष्का ने प्रश्नोत्तरी, वीरेंद्र और तौसीफ ने सरदार पटेल का जीवन वृत्त एवं विचार प्रस्तुत किया. सभी गतिविधियों के पश्चात विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन- आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ. जी. एन. खान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वल्लभ भाई पटेल भारत मां के एक महान रत्न थे. वे स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री थे.  उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका तो निभाई ही, साथ ही साथ स्वतंत्रता के पश्चात भारत को एक पूर्ण स्वरूप भी प्रदान किया. उनका जीवन एवं दर्शन हम सभी के लिए अनुकरणीय होना चाहिए. मैं विद्यार्थियों से यह अपेक्षा करूंगा कि वे सरदार पटेल की भांति ही देश की अखंडता और एकता की रक्षा करें. यही सरदार पटेल को सम्मान व सच्ची श्रद्धांजलि होगी. इस अवसर पर समस्त शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: बरवाडीह: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य