मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत
बेंगाबाद/डेस्क: गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनबाद के पंचायत सचिवालय में रविवार शौंडिक समाज (मंडल समाज) की बैठक आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता चांदो मंडल के द्वारा किया गया. इस दौरान जिले भर के विभिन्न प्रखंडों से आए स्वजातीय बंधु उपस्थित हुए. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मंडल छात्रावास निर्माण को लेकर की गई. इस दौरान श्री चांदो मंडल ने कहा कि आगामी 4 जनवरी को छात्रावास निर्माण को लेकर भव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसको लेकर व्यापक रूप से प्रचार प्रसार की जा रही है और इसी की तैयारी को लेकर आज यहां पर बैठक आयोजित की गई थी.
इस दौरान उन्होंने कहा यह सम्मेलन गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत सोनबाद गांव में छात्रावास निर्माण के भूमिपूजन स्थल पर ही होगा जहां पर पिकनिक सह वनभोज का कार्यक्रम भी आयोजित की गई है जहां पर पूरे जिले भर के स्वजातीय बंधु लोग शामिल होंगे उन्होंने अधिक से अधिक लोगों की इस सम्मेलन में आने की अपील की है. बैठक में मुख्य रूप से चंद्रकांत मंडल (मुखिया प्रतिनिधि),परमेश्वर मंडल (अधिवक्ता),राजु मंडल (शिक्षक),सुरेश प्रसाद मंडल सांसद (प्रतिनिधि),सुरेंद्र मंडल(शिक्षक), कैलाश मंडल(पूर्व मुखिया),अशोक मंडल(शिक्षक), राजेश मंडल(शिक्षक), जगन्नाथ प्रसाद मंडल (पत्रकार), शिव शंकर मंडल(झामुमों नेता), कैलाश मंडल,बिनोद मंडल, जयदेव मंडल, दीपक मंडल सहित काफी संख्या में मंडल समाज के लोग मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: कटिहार में शराब लूटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, तस्करों ने झाड़ियों छुपा रखी थी शराब!