बेंगाबाद: रेट बढ़ोतरी पर बोरवेल एसोसिएशन के बैनर तले लिया गया निर्णय, नई रेट से होगा बोरवेल, सभी ने जताई सहमति

By : News11 Bharat
बेंगाबाद: रेट बढ़ोतरी पर बोरवेल एसोसिएशन के बैनर तले लिया गया निर्णय, नई रेट से होगा बोरवेल, सभी ने जताई सहमति

मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत 

बेंगाबाद/डेस्क:  गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत सोनबाद पेट्रोल पंप के सामने बोरवेल बोरिंग रेट बढ़ोतरी की मांग को लेकर पिछले दो दिनों से हड़ताल पर बैठे सभी बोरवेल गाड़ी मालिकों की आज बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिलेभर के बोरवेल गाड़ी मालिक और बोरवेल एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल हुए. लंबी चर्चा के बाद सर्वसम्मति से बोरिंग के नए रेट तय किए गए.

बोरवेल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि डीजल, लोहे के पाइप, मशीन पार्ट्स, मजदूरी समेत सभी जरूरी सामानों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इससे बोरिंग गाड़ी चलाना मुश्किल हो गया है और गाड़ी मालिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. इसी कारण रेट बढ़ाने का निर्णय लेना मजबूरी बन गया था. बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार अब बोरवेल बोरिंग कार्य के लिए 0 से 200 फीट तक 100 रुपये प्रति फीट, 0 से 300 फीट तक 120 रुपये प्रति फीट, और 0 से 400 फीट तक 140 रुपये प्रति फीट की दर से भुगतान लिया जाएगा. बोरवेल गाड़ी एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि गिरिडीह जिले में सभी बोरिंग कार्य इन्हीं तय दरों के अनुसार किए जाएंगे और इसका पालन सभी गाड़ी मालिकों को करना होगा. बैठक के बाद दो दिनों से जारी हड़ताल को समाप्त करने की घोषणा कर दी गई.

बैठक में बोरिंग एसोसिएशन के कैलाश मंडल, बिनोद मंडल, जगदीश मंडल, सोनू, बिनोद, प्रकाश राम, संजय, मनोज गुप्ता, संजय साव, अभिषेक पाठक, नवल मंडल सहित अन्य बोरवेल गाड़ी मालिक मौजूद थे. हड़ताल समाप्त होने के बाद बोरिंग कार्य फिर से शुरू होने से किसानों और आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: चांडिल अनुमुंडल केहाईतीरूल में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

संबंधित सामग्री

करम पर्व पर कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने आदिवासी माता-बहनों को भेंट की सांस्कृतिक साड़ियां

करम पर्व पर कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने आदिवासी माता-बहनों को भेंट की सांस्कृतिक साड़ियां

करम पर्व को आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा, प्रकृति के प्रति आस्था और सांस्कृतिक विरासत का गौरवपूर्ण प्रतीक बताया

राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्रीबंशीधरनगर के श्रीबंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की सुख-शांति की कामना की

राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्रीबंशीधरनगर के श्रीबंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की सुख-शांति की कामना की

राज्यपाल ने श्रीबंशीधर मंदिर को श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र बताया

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर की गई कार्रवाई

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

आरटीओ ई-चालान डाउनलोड करवा कर उनकी सारे गोपनीय जानकारी हासिल कर ई-वॉलेट के माध्यम से करते थे साइबर ठगी