महिला इंटर कॉलेज बुंडू में मूलभूत सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी - विकास कुमार मुंडा

By : News11 Bharat
महिला इंटर कॉलेज बुंडू में मूलभूत सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी - विकास कुमार मुंडा

न्यूज11  भारत

बुंडू/डेस्क: विधायक विकास कुमार मुंडा ने मंगलवार को बुंडू स्थित रमेश सिंह मुंडा महिला इंटर कॉलेज परिसर में अपने पिता पूर्व कल्याण मंत्री शहीद रमेश सिंह मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया तथा मुख्यमंत्री सारथी स्वरोजगार योजना का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नारी शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दे रही है. महिला इंटर कॉलेज बुंडू में छात्राओं की सर्वांगीण शिक्षा के विकास के लिए मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा और समस्याओं के समाधान का प्रयास होगा.

विधायक ने अपने संबोधन में स्वर्गीय रमेश सिंह मुंडा के सामाजिक व राजनीतिक संघर्षों को याद करते हुए कहा कि वे परिवार से अधिक समाज के समग्र विकास के लिए सोचते थे. शिक्षा उनके कार्यों की प्राथमिकता रही और उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य किए, जिन्हें आज भी लोग याद करते हैं. विधायक ने कहा कि पिता के सपनों को साकार करना ही उनका लक्ष्य है.
झारखंड अधिविध परिषद (जैक) के सदस्य डॉ. राधा रमन साहू ने कहा कि रमेश सिंह मुंडा एक संघर्षशील राजनेता थे और महिला शिक्षा के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों व सरकार को सकारात्मक पहल करनी चाहिए. कॉलेज सचिव अब्बू शाहिद अंसारी ने विधायक से कॉलेज के विकास और नए भवन निर्माण की मांग रखी.

समारोह के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ. रमेंद्र कुमार जायसवाल, प्राचार्य मधुसूदन सिंह मुंडा, झारखंड अधिविध परिषद सदस्य अली अल अराफात, सांसद प्रतिनिधि मनोहर महतो, प्रखंड प्रमुख राजकुमार बिंजिया, रोहित सिंह मुंडा, मो. मीनार, प्रदीप मुंडा, राजीव लोचन महतो, मानकी देवी सिंह मुंडा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: बेंगाबाद: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत बीडीओ सुनील कुमार मुर्मू ने कार्यालय में दिलाई शपथ

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य