नीरज कुमार साहू/न्यूज11 भारत
बसिया/डेस्क: प्रखंड क्षेत्र के रेफरल अस्पताल के मुख्य गेट के समीप मंगलवार को बसिया सहिया संघ की महिलाओं ने राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. पिछले 6 महीनों से प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं होने से नाराज सहियाओं ने कार्य बहिष्कार करते हुए अस्पताल परिसर में धरना दिया.
आर्थिक तंगी की कगार पर सहिया परिवार
धरना प्रदर्शन के दौरान सहियाओं ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि लंबे समय से भुगतान लंबित होने के कारण उनके सामने जीविका का संकट खड़ा हो गया है. प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि घर का राशन और दाना-पानी जुटाना मुश्किल हो गया है.पैसों के अभाव में बच्चों के स्कूल की फीस जमा नहीं हो पा रही है.महंगाई के इस दौर में मात्र 2000 रुपये की प्रोत्साहन राशि पर निर्भर रहना पहले ही चुनौतीपूर्ण था, उसके ऊपर 6 महीने से भुगतान नहीं मिलने का कारण हामरे घर में खाने के भी लाले पड़ गए हैं.
नई भुगतान प्रणाली का विरोध
सहियाओं ने भुगतान प्रक्रिया में आए बदलावों पर भी कड़ी आपत्ति जताई. उनकी प्रमुख मांगें बकाया भुगतान: पिछले 6 महीने की रुकी हुई प्रोत्साहन राशि का अविलंब भुगतान किया जाए.
नई ट्रेजरी प्रणाली के बजाय ब्लॉक स्तर पर होने वाली ऑफलाइन भुगतान प्रणाली को पुनः लागू किया जाए, ताकि राशि समय पर मिल सके.
सहियाओं ने सरकार से मांग की है कि उन्हें प्रोत्साहन राशि के बजाय एक निश्चित मानदेय दिया जाए, जिससे वे सम्मानजनक जीवन जी सकें.
"हम दिन-रात स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीणों तक पहुँचाते हैं, लेकिन आज हमें खुद के बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है.
यह भी पढ़ें: बुंडू प्रमुख राजकुमार विंझिया की माता फगनी देवी का निधन, शोक की लहर