बरवाडीह: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि

By : News11 Bharat
बरवाडीह: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को देश की पूर्व प्रधानमंत्री और “आयरन लेडी” स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि रवींद्र राम ने की. उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी एक अदम्य साहस वाली नेत्री थीं, जिन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. उनके नेतृत्व में भारत ने युद्धों में विजय प्राप्त की और आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की.

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन देशभक्ति, दृढ़ निश्चय और नारी सशक्तीकरण का प्रतीक है. उनके आदर्शों और दिखाए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

इस अवसर पर गोपाल राजवंशी, आर. एन. यादव, प्रेम कुमार सिंह, संजीव श्रीवास्तव, रामदेव राम, लक्ष्मण सिंह समेत कई कांग्रेसजन उपस्थित थे

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने 16वीं बार रक्तदान कर जिलावासियों को रक्तदान के लिए किया प्रेरित

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य